देश के सबसे विवादित लेकिन मशहूर रिएलिटी शो में शुमार बिग बॉस 10 में 4 वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में ही इस खबर की घोषणा कर दी गई थी। आधे भारतीय और आधे ब्रिटिश जैसन शाह के साथ ही इंडियावाले कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा की भी घर में एंट्री होने वाली है। जो दो लोग वाइल्ड कार्ड के जरिए शो का हिस्सा बनने वाले हैं उनमें एलेना कजान और साहिल आनंद का नाम शामिल है। ऐसी खबर थीं कि लेफ्ट राइट लेफ्ट की एक्ट्रेस अपर्णा तिलक और कुमकुम भाग्य के एक्टर अर्जित तनेजा शो घर में एंट्री ले सकते हैं लेकिन अब इस सभी अफवाहों पर कुछ समय के लिए विराम लग गया है। हो सकता है कि बाद में उनकी एंट्री हो। करीबी सूत्रों के अनुसार साहिल और इलेना बिग बॉस 10 के घर में जाने वाले दो सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट हैं। प्रियंका के नाम से तो सभी लोग वाकिफ हैं। फिल्म फितूर में जैसन को आदित्य रॉय कपूर के दोस्त के तौर पर देखा गया था।

साहिल आनंद कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम कर चुके हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर में उन्हें वरुण धवन के दोस्त जीत खुराना के नाम से पहचाना जाता है। इसके बाद उन्होंने बबलू हैप्पी है फिल्म में लीड रोल निभाया था। इसके बाद वो एमटीवी रोडिज सीजन 4 में हिस्सा लेने के लिए गए। रिएलिटी शो और फिल्मों के अलावा उन्होंने एक नई उम्मीद- रोशनी और रंग उड़ाती ओढनी शो में अहम किरदार निभाए हैं।

 

 

 

रशियन-जर्मन एक्ट्रेस और मॉडल एलेना कजान अपनी खूबसूरती से बिग बॉस के घर में जलवे बिखेरती हुई दिखेंगी। वो जर्मन और भारतीय फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने एजेंट विनोद, जॉन डे, प्राग जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा मार्च 2015 में आई जर्मन-फिलिपिन फिल्म Ruined Heart में एलेना ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपना बचपन यूक्रेन और बर्लिन में बिताया है। 16 की उम्र में अमेरिका जाकर आगे की पढ़ाई की। इसके बाद तीन सालों तक भारत घूमीं और हिंदी बोलना सीखा। सभी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट 26 नवंबर को घर के अंदर एंट्री करेंगे। एक्ट्रेस विद्या बालन इन सभी का घर के अंदर स्वागत करेंगी।