Bigg Boss 12, 22nd October 2018 Episode: बिग बॉस के इस एपिसोड में दो नए वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों की एंट्री होती है। शो में रोहित सुचांति और मेघा डाधे ने वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के तौर पर एंट्री की है। रोहित सुचांति ने टीवी सीरियल पहरेदार पिया की शो से चर्चा हासिल की थी। इस शो को काफी विरोध का सामना करना पड़ा था क्योंकि इस शो में 18 साल की राजकुमारी और 9 साल के राजकुमार के विवाह को दिखाया गया था। इस शो को कई विरोध के चलते बंद कर दिया गया था। हालांकि शो को दोबारा ‘रिश्ता लिखेंगे हम नया’ से शुरू किया गया था। इसके अलावा वॉरियर हाई और साथ निभाना साथिया जैसे शोज़ में भी काम किया है। रोहित ने इसके अलावा ससुराल सिमर का में भी काम किया है जिसमें दीपिका कक्कर ने लीड भूमिका निभाई थी। इसके अलावा शो में मेघा डाधे भी पहुंची हैं। वे बिग बॉस का मराठी वर्ज़न जीत चुकी हैं। उन्हें इस शो के तगड़े प्रतियोगी के तौर पर देखा जाने लगा है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि बिग बॉस 12 का सीज़न जीतना आसान नहीं होने जा रहा है। इसके अलावा शो में अनूप जलोटा, सुरभि, सृष्टि और सबा को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है।
Bigg Boss 12, 22nd October 2018 Episode: घर में 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री, अनूप, सुरभि, सृष्टि और सबा हुए नॉमिनेट
बिग बॉस 12, Bigg Boss 12 22nd October 2018 Episode, Bigg Boss Season 12 Online Voot : शो में मेघा डाधे भी पहुंची हैं। वे बिग बॉस का मराठी वर्ज़न जीत चुकी हैं। उन्हें इस शो के तगड़े प्रतियोगी के तौर पर देखा जाने लगा है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि बिग बॉस 12 का सीज़न जीतना आसान नहीं होने जा रहा है।
Written by जनसत्ता ऑनलाइन
Updated:

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा मनोरंजन समाचार (Entertainment News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 22-10-2018 at 21:01 IST