Khesari Lal Yadav: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव काफी मजाकिया और एंटरटेनिंग अभिनेताओं में से एक हैं। इसी टालेंट की वजह से वह कई भोजपुरी फिल्मों के साथ अपने गानों के एल्बम में महिला किरदार कर लोगों का मनोरंजन किया है। लेकिन फिल्मों में महिला किरदार करने को लेकर एक आरजे के सवाल पर वह भड़क गए थे। दरअसल रांची में कुली नम्बर वन फिल्म की शूटिंग के दौरान एफएम रेडियो स्टेशन रैन्बो की आरजे पूजा मिश्रा खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का इंटरव्यू कर रहीं थीं। इसी दौरान आरजे ने खेसारी लाल से उनके लड़की बनने को लेकर सवाल किया कि आपको लड़की बनना पसंद है? आरजे के इस सवाल पर खेसारी लाल भड़क गए। उन्होंने कहा था, ‘ये बताइए मर्द को लड़की बनना कैसे पसंद होगा। वो मेरा काम था। बड़े-बड़े एक्टरों ने ये काम किया है। कमल हासन से लेकर अमिताभ बच्चन और गोविंदा जी ने ये किया है। वो मेरा कला है और सिर्फ कला के रूप में किया था।’

बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्मों के बड़े स्टार हैं। उन्होंने भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ लगभग 10 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वहीं सिर्फ खेसारी की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने लगभग 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्में कर चुके हैं। खेसारी और काजल की जोड़ी ऑन स्क्रीन काफी कमाल करती है। खेसारी और काजल ने साथ में काफी हिट फिल्में दी हैं। मेहंदी लगा के रखना दोनों की काफी बड़ी हीट फिल्म है। खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार के तौर पर देखा जाता है। खेसारी कॉमेडी फिल्मों के साथ एक्शन फिल्मों में भी उनको फैंस काफी पसंद करते हैं। आज के दौर में वह एक फिल्म के लिए 40 लाख रुपए लेते हैं। खेसारी लाल यादव और काजल की आने वाली फिल्म कुली नंबर वन ईद के मौके पर रिलीज होगी।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)