भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से हमेशा रुबरु होती रहती हैं। सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह के लाखों प्रशंसक हैं। इन प्रशंसकों के लिए अक्षरा सिंह ने अपना एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो के यहां आते ही उनके प्रशंसक इसके दीवाने हो गए हैं। वीडियो में अपनी खूबसूरती से आग लगा रही अक्षरा सिंह कहती हैं कि ‘हम मिल सकते हैं। इसपर एक युवक की आवाज आती है और वो कहता है क्यों? अक्षरा सिंह जवाब देती हैं कि बस आपको जानना चाहती हूं। फिर युवक कहता है कि और अगर तुम मुझे पसंद नहीं आई तो, इसके बाद अक्षरा सिंह अपनी अदाओं से अपने प्रशंसकों का दिल जीत लेती हैं।’ इस दौरान वीडियो में म्यूजिक भी सुनाई देता है।

अक्षरा सिंह के इस वीडियो को देखने के बाद अक्षरा सिंह के प्रशंसकों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। महेश श्री नाम के एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘धाकड़ एंट्री।’ एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘आप तो पूरे इंडिया के दिल पर राज करते हो।’ अक्षरा के कई प्रशंसकों ने उनकी खूबसूरती की तारीफ भी की है।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर ही अपने प्रशंसकों के कई सारे सवालों के जवाब दिये थे। इस दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में यह भी कहा था कि उन्हें टीवी शो बिग बॉस के इस सीजन के लिए आमंत्रण मिला है। जिसके बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अक्षरा सिंह इस सीजन में बिग बॉस के घर के अंदर नजर आ सकती हैं। बहरहाल अभी हाल ही में अभिनेता पवन सिंह और अभिनेत्री अक्षरा सिंह की फिल्म ‘सत्या’ का गाना ‘हमहूं जवान बानी’ इंटरनेट पर वायरल हुआ था। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह और अभिनेत्री अक्षरा सिंह की जोड़ी सुपर डुपर हिट मानी जाती है। इस जोड़ी ने अब तक कई हिट फिल्में दी हैं।

देखें वीडियो :