अभिनेत्री अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम हैं। भोजपुरी की कई हिट फिल्मों में काम कर चुकीं अक्षरा सिंह की एक्टिंग के लाखों लोग दिवाने हैं। सिनेमाई पर्दे के अलावा रीयल लाइफ में भी अक्षरा सिंह के कई प्रशंसक हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली यह अभिनेत्री अक्सर अपने वीडियो या तस्वीर अपने प्रशंसकों के लिए इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर अक्षरा सिंह ने अपना एक वीडियो अपने प्रशंसकों के लिए शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री ने यह बतलाया है कि उनका बेस्ट फ्रेंड कौन है? खास बात यह भी है कि अक्षरा सिंह अपने नये वीडियो में तुतला कर बातचीत कर रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने लिखा कि ‘मेरे लिए आप हमेशा ऐसे ही छोटे रहोगे। मैं तुम्हारी चिंता होती है। मुझे आपको गाइड करना है और ढेर सारा प्यार भी देना है।’

जो वीडियो अक्षरा सिंह ने शेयर किया है उसके बैक ग्राउंड में एक बच्चे की आवाज़ चल रही है और अक्षरा उसपर लिप सिंकिंग कर रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री अक्षरा सिंह के छोटे भाई भी नजर आ रहे हैं। अक्षरा सिंह वीडियो के अंत में बतलाती हैं कि उनके छोटे भाई ही उनके बेस्ट फ्रेंड हैं। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह के छोटे भाई भुवनेश्वर में पढ़ाई करते हैं। रक्षा बंधन के त्योहार पर अक्षरा सिंह अपने भाई को राखी बांधना कभी नहीं भूलतीं। हाल ही में रक्षा बंधन के मौके पर अक्षरा सिंह ने भुवनेश्वर जाकर अपने भाई की कलाई पर राखी बांधा था।

इससे पहले अक्षरा सिंह का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में वो हमाद एयरपोर्ट पर मस्ती करती नजर आई थीं। हमाद एयरपोर्ट पर डांस स्टेप्स दिखातीं अक्षरा सिंह के इस वीडियो को भी उनके चाहने वालों ने काफी पसंद किया था।