भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव एक बड़ा नाम हैं। एक्टिंग के अलावा खेसारी लाल यादव एक अच्छे सिंगर भी माने जाते हैं। सिनेमाई पर्दे पर उनकी एक्टिंग की प्रशंसा उनके फैंस दिल खोलकर करते हैं। खेसारी लाल यादव ने अब तक इस इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दिये हैं। लेकिन इस बार खेसारी लाल यादव ने रील लाइफ की जगह रियल लाइफ में कुछ ऐसा किया है जिसकी सभी प्रशंसा कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि खेसारी लाल यादव जब अपनी गाड़ी से कही जा रहे होते हैं तो बीच रास्ते में एक गरीब महिला उनसे भीख मांगने के लिए आती है।
इसपर खेसारी लाल यादव अपनी गाड़ी से उतर कर महिला के पास जाते हैं। खेसारी लाल यादव अपनी जेब से रांखी निकालते हैं और इस महिला को अपनी कलाइयों में बांधने के लिए कहते हुए अपनी कलाई आगे बढ़ाते हैं। यह गरीब महिला खेसारी लाल यादव को राखी बांध कर काफी खुश हो जाती है। इसके बाद खेसारी लाल यादव इस महिला को पैसे भी देते हैं। खेसारी लाल यादव के इस काम ने लोगों को उनका कायल कर दिया है। खेसारी लाल यादव जिस तरह से रक्षा बंधन निभा रहे हैं उसकी जमकर तारीफ हो रही है।
आपको बता दें कि इस फेमस भोजपुरी स्टार की फिल्म ‘संघर्ष’ हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी लीड रोल में हैं। फिल्म की जमकर तारीफ भी हो रही है।
देखें वीडियो :
https://youtu.be/_e1Z5wrPjZM