भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह की पहचान भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्री के तौर पर है। अंजना सिंह ने फिल्म इंडस्ट्री को कई सारी हिट फिल्में दी हैं। अंजना सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव भी रहती हैं। सोशल मीडिया पर इस अभिनेत्री के प्रशंसकों की संख्या भी हजारों में है। अक्सर अंजना सिंह अपने प्रशंसकों के लिए अपनी तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अंजना सिंह ने अपने चाहने वालों के लिए अपना एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
इस वीडियो में अंजना सिंह एक फनी डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं। डायलॉग के साथ लिप सिंकिंग कर रही अंजना सिंह एक शायरी पढ़ रही हैं। इंस्टाग्राम पर अंजना सिंह के चाहने वालों का उनका यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। कई लोगों ने अंजना सिंह की जमकर तारीफ की है। लोगों को यह मजेदार वीडियो गुदगुदा भी रहा है।
कुछ दिनों पहले अंजना सिंह का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वो मशहूर फिल्म जंगली के गाने ‘चाहे कोई मुझे जंगली कहे’ पर लिप सिंकिंग करती नजर आई थीं। अंजना सिंह का यह मजेदार वीडियो भी उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आया था।

