सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) की तरह ही हरियाणा की सुनीता बेबी (Sunita Baby) बेस्ट परफॉर्मर बनकर उभरी हैं। सुनीता बेबी के कई डांस वीडियो तो सपना चौधरी से भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुके हैं। इस बीच सुनीता बेबी का एक और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। वीडियो में सुनीता बेबी मशहूर हरियाणवी सॉन्ग गजबण पाणी ले चाली पर डांस करती नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि इस गाने पर सपना चौधरी के कई डांस वीडियो वायरल हो चुके हैं। वहीं इस गाने पर अब सुनीता बेबी भी सपना चौधरी को बराबर का टक्कर देती नजर आ रही हैं।

सुनीता बेबी काले रंग की चुनरी को मुंह पर डाले अपने डांस से लोगों को दिल जीत रही हैं। गौरतलब है कि पिछले एक साल से डांसर सुनीता बेबी (Sunita Baby) अपने डांस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में ‘फेयर एंड लवली’गाने पर भी सुनीता बेबी के डांस का वीडियो इंटरनेट पर काफी छाया रहा। इसके अलावा सुनीता का ‘जवानी मांगे पानी-पानी’ पर भी किया डांस काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो को भी 3 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। गाने को रुचिका जंगेद ने गाया है, जबकि गाने के बोल अजय हुड्डा ने लिखे हैं।

इससे पहले सुनीता बेबी का एक गाना और सामने आया था, हरियाणवी गाने ‘मन्नै कहे बहू सब कालै की’ गाने पर सुनीता जमकर थिरक रही थीं। इस वीडियो में सुनीता बेबी के साथ एक छोटा लड़का भी डांस से दिल जीत रहा था।सपना चौधरी भी कई बार डांस करती देखी जा चुकी हैं। सपना की तरह ही सुनीता बेबी भी इस गाने में जम कर नाच रही हैं।