Hartalika Teej 2025: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह का गाना ‘सेनुर रंग’ इन दिनों एक बार फिर चर्चा में है। हरतालिका तीज नज़दीक आने के साथ ही यह रोमांटिक गाना सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। दिलचस्प बात यह है कि यह गाना पिछले साल रिलीज़ हुआ था, लेकिन तीज के मौके पर इसकी लोकप्रियता फिर से बढ़ गई है।
‘सेनुर रंग’ भोजपुरी फिल्म ‘हर हर गंगे’ का एक रोमांटिक ट्रैक है, जो साल 2023 में रिलीज़ हुई थी। इस गाने को पवन सिंह ने अपनी दमदार आवाज़ में गाया है, जबकि उनका साथ दिया है प्रियंका सिंह ने। गाने के बोल राकेश निराला ने लिखे हैं, वहीं इसका मधुर संगीत दिया है ओम झा ने।
वीडियो में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा नजर आती हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। गाने में पवन सिंह और स्मृति सिन्हा के बीच का रोमांटिक अंदाज़ लोगों को पसंद आ रहा है। गाना शादीशुदा कपल के रोमांस पर आधारित है।
इस गाने को DRJ Records Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था और अब तक इसे 14 मिलियन से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं। रिलीज़ के समय से लेकर अब तक, ‘सेनुर रंग’ भोजपुरी दर्शकों के बीच हिट बना हुआ है।
‘हर हर गंगे’ फिल्म में पवन सिंह और स्मृति सिन्हा के अलावा अरविंद अकेला कल्लू, सुशील सिंह, अमित तिवारी और अनुराधा सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन चंदन उपाध्याय ने किया है, जबकि इसकी कहानी राजेश पांडे और चंदन उपाध्याय ने मिलकर लिखी है। फिल्म में एक्शन, ड्रामा, रोमांस देखने को मिलता है।
Janmashtami 2025: ‘राधा दूंगा झूलनिया’- जन्माष्टमी से पहले वायरल हुआ खुशबू तिवारी का गाना
कब है हरतालिका तीज 2025?
इस साल हरतालिका तीज 25 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। यह व्रत खासतौर पर महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं निर्जल व्रत रखती हैं और भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा करती हैं।