Sapna Choudhary Special Dance Video: सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी भोजपुरी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। दोनों अपने अपने क्षेत्र में लोकप्रियता के शिखर पर हैं। जब भी वे एक साथ कहीं आते हैं दर्शकों में मनोरंजन का पारा उपर चला जाता है। इस बीच सपना चौधरी-खेसारी लाल का एक डांस वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी भोजपुरी गाने पर डांस कर रही होती हैं तभी स्टेज पर खेसारी आते हैं फिर आलम कुछ और हो जाता है।

दरअसल सपना चौधरी मनोज तिवारी की फिल्म ससुरा बड़ा पइसा वाला के गाने सईयां जी दिलवा मांगेले गमछा बिछाइ के गाने पर बेहतरीन डांस कर रही होती हैं। उनके दमदार ठुमकों को भोजपुरी के दर्शक खूब एन्जॉय कर रहे होते हैं जैसे गाने खत्म होने को होता है तभी स्टेज पर खेसारी लाल आ जाते हैं। दोनों एक दूसरे के फैन साथ में मिलते हैं तो फिर दर्शकों मे खलबली मच जाती है।

खेसारी लाल सपना की काफी तारीफ करते हैं। थोड़ी ही देर में खेसारी का गाना पलंग करे चोंय चोंय प्ले होता है फिर सपना और खेसारी में जैसे डांस का जंग ही हो जाता है। चूंकि सपना को लिरिक्स समझ नहीं आते है इसलिए वह खेसारी की कॉपी करती नजर आती हैं। और खेसारी को बराबर का टक्कर देती हैं।

बता दें सपना चौधरी खेसारी के साथ कई परफॉर्मेंस दे चुकी हैं। साथ के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। खेसारी के सबसे लोकप्रिय गाने ‘ठीक है’ सहित कई भोजपुरी गानों पर धमाल मचा चुकी हैं। सपना ने फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था। फिल्म में सपना चौधरी ने पुलिस वाले की भूमिका में दिखीं थीं। सपना चौधरी को टीवी शो बिग बॉस 11 में भी देखा जा चुका है। शो के बाद सपना चौधरी की पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ था।