लॉकडाउन के बीच घर से ही कई सेलिब्रिटी फैंस का मनोजरंज कर रहे हैं। चाहे वह बॉलीवुड सितारा हो या फिर भोजपुरी सिनेमा का, सभी अपने फैंस को कोरोना के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनका मनोरंजन भी कर रहे हैं। इस बीच पवन सिंह (Pawan Singh) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपना सबसे पसंदीदा गाना गाते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह हारमोनियम के साथ जुगलबंदी करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं पवन सिंह के साथ उनके करीबी भी बैठे हैं जो पवन सिंह की गायिकी का आनंद ले रहे हैं। बता दें पवन सिंह इस दौरान अक्षरा सिंह के साथ फिल्माया गया गाना- मोहब्बत कर गईल अंखिया गाते दिख रहे हैं। पवन सिंह द्वारा गाया यह गान उन्हीं की फिल्म सत्या का है जिसमें अक्षरा सिंह नजर आईं थीं। दोनों की केमिस्ट्री फिल्म में काफी पसंद की गई थी।
बात करें गाने तो इस गाने को यूट्यूब पर कई बार रिलीज किया गया। म्यूजिक कंपनी वेव म्यूजिक के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज इस गाने के मिलियन में व्यूज हैं। पवन सिंह इससे पहले भी ये गाना कई बार लोगों की डिमांड पर हारमोनियम के साथ गा चुके हैं। अब लॉकडाउन में खुद को व्यस्त रखने और फैंस का मनोरंजन करने के लिहाज से पवन सिंह ने ये वीडियो बनाया है।
पवन सिंह के इस गाने की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने तो पवन सिंह डिमांड ही कर दी कि भैया आप रोज ऐसा किया करो। वहीं एक यूजर ने लिखा, इस अंदाज का कोई जवाब नहीं है भैया। एक ने लिखा-मजा आ गया सर। एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, भैया भरत शर्मा जी के बाद आप ही का गाना पसंद करता हूं दिल से। लव यू भैया। एक ने लिखा, भैया इस लॉकडाउन में रोज ऐसे ही वीडियो डालते रहिए…सच में ऐसे वीडियो हम फैंस के लिए अमृत समान है।