Pawan Singh Bhojpuri Song: सोमवार 6 जुलाई से सावन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में यूट्यूब पर भोजपुरी कांवड़ सॉन्ग की धूम है। सावन पर गाए भोजपुरी गानों की यूट्यूब पर एक लंबी फेहरिस्त देखी जा सकती है। इस बीच पवन सिंह (Pawan Singh) के कई कांवड़ सॉन्ग भी यूट्यूब पर काफी छाए हुए हैं। जिनमे से एक है-गउरा हो हँसि दS ना। पवन सिंह के इस गाने को शिव के भक्तों का खूब प्यार मिल रहा है।
साल 2018 में रिलीज हुए इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में पवन सिंह के आवाज का जादू तो बरकरार है। इस गाने में पवन सिंह के साथ चंदन सिंह ने एक्ट किया है। पवन सिंह खुद इस गाने में भोलेनाथ की भूमिका में नजर आ रहे हैं तो वहीं चंदन सिंह पार्वती बनी हुई हैं। गाने में शिव अपनी पत्नी पार्वती को कैलाश छोड़कर ना जाने के लिए मना रहे हैं। वह नाराज हैं और उन्हें कहते हैं कि एक बार हंस दीजिए।
पवन सिंह ने इस गाने के जरिए कांवड़ियों के लिए एक अलग ही माहौल बना दिया है। वायरल हो रहा इस गाने को वेव म्यूजिक के यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। गाने को मनोज मतलबी ने लिखा है। संगीत छोटे बाबा बसही का दिया हुआ है। इस गाने को 21,016,171 बार देखा जा चुका है। देखिए वीडियो
बता दें, पवन सिंह का हाल ही में एक और कांवड़ सॉन्ग महादेव का दीवाना रिलीज हुआ है। इस गाने को भी उनके फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। पवन सिंह भोजपुरी फिल्म ‘घातक’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है।