कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन लगा है। ऐसे में घरों में कैद लोगों के लिए यूट्यूब पर ना सिर्फ हिंदी गाने रिलीज हो रहे हैं बल्कि भोजपुरी श्रोताओं के लिए कई भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) भी रिलीज हो रहे हैं। इस बीच भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के पॉवर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) का एक और भोजपुरी गाना रिलीज हो चुका है। कम समय में ही यह गाना लोगों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। कुछ ही समय में इस गाने को करीब 1 मिलियन से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
बता दें ‘दुगो रखले बानी’ (Dugo Rakhale Bani) बोल से रिलीज इस भोजपुरी गाने को सुपरस्टार पवन सिंह और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने गाया है। दोनों ही भोजपुरी सिंगर इंटरनेट सेंसेशन के तौर पर जाने जाते हैं। प्रियंका सिंह ने पवन सिंह के साथ मिलकर कई ब्लॉक बस्टर गाने दे चुकी हैं। यह गाना भी तेजी से उस मुकाम की तरफ बढ़ रहा है। गाने के बोल प्रकाश बारूद ने लिखे हैं। वहीं म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। गाने में एक पति पत्नी के बीच के नोक-झोक को दर्शाया गया है। पत्नी फोन पर इस बात की शिकायत करती है कि वह फोन ही नहीं उठा रहा है। इस बात को लेकर पति पत्नी फोन पर ही झगड़ पड़ते हैं। पत्नी के शक पर सफाई देते हुए पति कहता है कि वह दो पत्नियों को नहीं रखा है।
गौरतलब है कि पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और सिंगर हैं तो प्रियंका सिंह की आवाज के लाखों दीवाने हैं। इस गाने में दोनों की नोक-झोक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं हाल ही में पवन सिंह का साउथ की एक्ट्रेस संजना के साथ भोजपुरी गाना- नंबर ब्लॉक चल रहा है रिलीज हुआ है जिसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 1 अप्रैल को रिलीज हुए इस गाने को 3 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है। गाने में कई विदेशी लोकेशन शूट किए गए हैं।