पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इंटरनेट पर उनके गाने जितने सुने जाते हैं उससे कहीं ज्यादा उनके लाइव शो में उनको देखने-सुनने के लिए फैंस इकट्ठा होते हैं। पवन सिंह भी अपने श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन करते हैं और अपने गानों पर झूमने के लिए मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक बार पवन सिंह अपने गानों से फैंस को सराबोर कर रहे थे तभी उनकी मां का वीडियो कॉल आ गया।
बीच गाने में ही पवन सिंह ऑर्केस्ट्रा को बंद कराते हैं और अपनी मां का वीडियो कॉल रिसीव करते हैं। भोजपुरी के पवर स्टार पवन सिंह अपनी मां का दर्शन अपने फैंस को भी कराते हैं। और फिर उनसे बात करने लगते हैं। पवन सिंह अपनी मां से कहते हैं कि आपकी खुशी के लिए ये बेटा कुछ भी कर सकता है। मेरी मां है तो सब है।
पवन सिंह आगे कहत हैं कि दुनिया में सबकुछ मिल सकता है लेकिन मां नहीं मिल सकती। वह मां से पूछते हैं कि खाना का ली। खाना खा लेना। आखिर में मां को प्रणाम करते हुए पवन सिंह कहते हैं कि ठीक है मां रखता हूं। मैं अभी गाना गा रहा हूं।
देखें और क्या कहा पवन सिंह ने-
जब मां का फोन आता है उस वक्त पवन सिंह अपने फेमस भोजपुरी गाने ‘राजा जी रुसल बानी का’ को गा रहे होते हैं। वायरल हो रहा यह वीडियो साल 2019 का है जिसे माहिका म्यूजिक ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस वीडियो को अब तक 18 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
बात करें इस गाने की तो ‘राजा जी रुसल बानी का’ भोजपुरी सॉन्ग को साल 2019 में ही रिलीज किया गया था। गाने के बोल अरुण बिहारी ने लिखा था जबकि संगीत छोटे बाबा का दिया हुआ है। वहीं इसे गाया है पवन सिंह ने। पवन सिंह के इस गाने को अब तक 1 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा-सुना जा चुका है।