Pawan Singh New Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार पवन सिंह के जितने फिल्मों के फैन हैं उतना ही इंटरनेटर पर भी उनके चाहने वाले हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो पवन सिंह और मधु शर्मा की फिल्म ‘जय हिंद’ के गाने ‘कोरवा में भोरवा ले झूलत रहअ’ गाने का है। इस गाने  में पवन सिंह के लुक और डांस की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को हाल ही में यशी फिल्म्स द्वारा रिलीज किया गया है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 43 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

गाने की बात करें तो इसका बोल भी लोगों को काफी भा रहा है। वीडियो सॉन्ग में पवन सिंह पूरे देसी अवतार में नजर आ रहे हैं वहीं मधु शर्मा काफी मॉडर्न दिख रही हैं। इस गाने की धुन को छोटे बाबा काफी दिलचस्प बनाया है। वहीं गाने को सुमित चंद्रवंशी ने लिखा है। गाने को खुद पवन सिंह और अल्का झा ने मिलकर गाया है।  बता दें, भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह को सफलता की गारंटी माना जाता है। देखें वीडियो-

पवन सिंह की आने वाली फिल्मों की बात करें तो उनकी कई फिल्में इस रिलीज होने वाली हैं। आम्रपाली दुबे के साथ उनकी फिल्म शेर सिंह सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार हैं। यह फिल्म जल्द ही थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। वहीं इस साल जून महीने में रिलीज हुई उनकी फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया ने भी काफी अच्छा बिजनेस किया था। मालूम हो कि शेर सिंह में पहली बार उन्के साथ आम्रपाली दुबे नजर आने वाली हैं। भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में पहली बार निर्देशक शशांक राय की फिल्‍म ‘शेर सिंह’ की शूटिंग बैंकॉक में किया गया है। इसके एक सीन में पवन सिंह रियल में टाइगर के साथ फाइट करते नजर आएंगे।