पवन सिंह 5 जनवरी 2025 को 40 साल के हो गए। अभिनेता ने लखनऊ में अपने दोस्तों के साथ ये दिन सेलिब्रेट किया। अब अभिनेता के जन्मदिन का एक वीडियो सामने आया है जो उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने शेयर किया है। वीडियो में पवन सिंह नशे में लग रहे हैं।

वीडियो शेयर करते हुए ज्योति सिंह ने लिखा है- हैप्पी बर्थडे, भगवान आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करें।

हालांकि इस वीडियो में ज्योति सिंह नहीं नजर आती हैं, मगर पवन सिंह के साथ एक महिला नजर आती है जो केक काटने में उनकी मदद करते और संभालते दिख रही है। उसकी मांग में सिंदूर भी है। लोग पवन सिंह की हालत और महिला पर सवाल उठा रहे हैं।

दग़ाबाज़ रंगबाज़: अक्षरा सिंह ने एक्स बॉयफ्रेंड पवन सिंह पर कसा तंज, कमर टच करने वाली घटना पर बना डाला गाना

एक यूजर ने लिखा है- भईया ने इतना पी लिया कि बोल भी नहीं पा रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा है- भैया इतना पी लिए हैं उनको संभालना भी मुश्किल है।

एक ने लिखा है- ये लड़की कौन है? करीबी मामला लगता है।

पवन सिंह हाल ही में बिग बॉस के फिनाले में नजर आए थे। फिनाले में सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करने पर उन्हें धमकी भी मिली थी। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेन्स बिश्नोई का आदमी बताया था। घटना के बाद पवन सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया गाना हुआ रिलीज, अपर्णा मल्लिक संग खूब जमी पावर स्टार की जोड़ी