भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने सोमवार, 5 जनवरी को अपना 40वां जन्मदिन मनाया। बर्थडे पार्टी से कई वीडियो वायरल हुए जिसमें पवन सिंह शराब के नशे में धुत दिखाई दिए। बर्थडे पार्टी में सबसे ज्यादा ध्यान उनके बगल में खड़ी लड़की ने खींचा, जो सिंदूर लगाए नजर आ रही थी। चर्चा इसलिए भी हुई क्योंकि पवन सिंह उसके साथ मिसबिहैव करते भी नजर आए। ये लड़की कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी अभिनेत्री महिमा सिंह हैं, जो पवन सिंह के गाने ‘बानी लइका’ में नजर आ रही हैं। ये गाना पवन सिंह के जन्मदिन के मौके पर ही कल रिलीज किया गया।

पवन सिंह अपने को-स्टार्स खासतौर पर महिला कलाकारों के साथ बुरा बर्ताव करने की वजह से चर्चा में रहते हैं। उनपर अक्सर मिसबिहैव का आरोप लगता रहता है, अक्षरा सिंह ने भी उन पर कई आरोप लगाए हैं और हाल ही में हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर पर हाथ रखकर भी पवन सिंह चर्चा में आए थे।

अब अपनी बर्थडे पार्टी पर उन्होंने अभिनेत्री महिमा सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही किया। महिमा पवन सिंह का हाथ पकड़कर उन्हें केक कटिंग कराती दिखती हैं, इसके बाद उनकी उंगलियों में केक लगा रहता है पवन सिंह देखते हैं और उनकी उंगली अपने मुंह में भरकर केक चाटने लगते हैं। लोगों को ये काफी गलत लगा और सोशल मीडिया पर लोग पवन सिंह की आलोचना कर रहे हैं।

‘धुरंधर’ एक्टर ने बताया सेट पर कैसा था लीड स्टार्स का व्यवहार, बोले- रणवीर सिंह से ज्यादा अक्षय खन्ना को लाइमलाइट मिलना नाइंसाफी

यहां देखें वीडियो:

यहां देखें पवन सिंह और महिमा सिंह का गाना ‘बानी लइका’