Pawan Singh: भोजपुरी देखने-सुनने वालों के बीच पवन सिंह का एक गाना खूब चर्चा में है। बोल है-एगो आएगा दुसरा जाएगा (Yego Ayega Dusara Jayega)। चर्चा में इसलिए है कि इस गाने को चैलेंजिंग गाना बना दिया गया है। और एक के बाद एक कई वीडियो रिलीज हो रहे हैं। खास बात है कि इस गाने को लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़ीं मॉडल्स डांसर चैलेंज करती हुई नजर आ रही हैं। पवन सिंह के इस गाने पर सबसे पहले भोजपुरी की मशहूर डांसर-मॉडल जिया खान (Jiya Khan) का एक वीडियो पवन सिंह के ही ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था।

जिया वीडियो में लड़कों को चैलेंज करती हुई नजर आईं थीं। देखते देखते यह वीडियो लोगों के बीच तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में जिया खान एक धाकड़ लड़की की तरह बुलेट पर एंट्री मारती हैं। जिया का ये अंदाज उनके फैंस को पसंद आया और वायरल कर दिए। अब जिया खान के चैलेंज के बाद एक्ट्रेस मधु (Madhu) ने जिया को ही चैलेंज कर दिया है। वीडियो में मधु का अंदाज भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

बता दें पवन सिंह का यह वायरल गाना यूट्यूब पर 21 दिसंबर को पवन सिंह के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज किया गया था। यह सॉन्ग ऑडियो फॉर्मेट में था जिसके बाद इसके दो वीडियो आए-एक जिया खान का और दूसरा मधु का। दोनों ही वीडियो अब इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। पवन सिंह के इस ऑडियो गाने पर 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं। वहीं जिया खान के वीडियो को 1,715,572 बार देखा जा चुका है। मधु के वीडियो की बात करें तो 26 दिंसबर को जारी इस वीडियो पर 615,869 व्यूज आ चुके हैं।

देखें जिया खान का वीडियो-

गौरतलब है कि जिया खान भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहतरीन डांसर हैं। जिया पवन सिंह के हर लाइव शोज का हिस्सा होती हैं। जिया खान का खुद का एक यूट्यूब चैनल भी है- जिया खान इंटरटेनमेंट। इस चैनल पर वह कई भोजपुरी गानों पर अपने डांस वीडियो फैंस के लिए लाती रहती हैं। जिया पवन सिंह की काफी करीबी डांसर्स में से एक हैं।

देखें मधु का वायरल वीडियो-