Pawan Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी के पॉवर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह जल्द ही अपनी फिल्म ‘शेर सिंह’ (Sher singh) को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म में पवन सिंह और इसकी हीरोइन आम्रपाली दुबे की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। फिल्म को जहां दर्शकों ने सराहा था वहीं अब इसके गाने भी यूट्यूब पर बैक टू बैक रिलीज हो रहे हैं। इस बीच फिल्म का एक और नया सॉन्ग रिलीज किया जा चुका है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में पवन सिंह ने अपने क्षमता से ऊपर जाकर डांस किया है। गाने के लिरिक्स जितने एंटरटेनिंग हैं इसके म्यूजिक और विजुअल भी काफी शानदार हैं।
पवन सिंह अब अपने हर गानों में कुछ ना कुछ बदलाव जरूर कर रहे हैं। कई उनके गाने के वीडियो की एडिटिंग बॉलीवुड सॉन्ग जैसी रही है। इस गाने को धरम हिंदुस्तानी ने लिखा है। संगीत छोटे बाबा का दिया हुआ है। बता दें फिल्म का ट्रेलर (Sher Singh official Trailer) बीते साल 15 सितंबर को रिलीज हुआ था। वहीं फिल्म 15 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई थी।
इस गाने को जी म्यूजिक भोजपुरी के आधिकारिक चैनल पर 9 जनवरी को अपलोड किया गया है। गाने के बोल हैं- ‘भोजपुरी गाना पर जो डांस ना किया।’ गाने को पवन सिंह के फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। अब तक इसको 7 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
गाने को पवन सिंह (pawan singh) ने गाया है जिसे जियो सावन, गाना, आई ट्यून,एपल म्यूजिक, हंगामा, गूगल प्ले जैसे डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हैं। इससे पहले फिल्म का एक गाना बाबू-बाबू रिलीज हुआ था जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इसके साथ ही इसका एक और गाना ए सोना भी काफी चर्चित रहा था।