भोजपुरी के मशहूर सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) अब तक भोजपुरी में हजारों गाने गा चुके हैं। कई गाने ब्लॉकबस्टर साबित हुए तो कई गानें यूट्यूब के टॉप व्यूज में शामिल हैं। इस बीच पवन सिंह का एक और भोजपुरी गाना लोगों के बीच धूम मचा रखी है। दरअसल हाल ही (होली के मौके पर) में पवन सिंह की फिल्म ‘पवन पुत्र’ रिलीज हुई है। फिल्म के रिलीज के बाद इसके कई गाने इंटरनेट के लोकप्रिय वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर अपलोड किए जा रहे हैं। पिछली रिलीज कई गानों की लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म का एक और भोजपुरी गाना (Bhojpuri Songs) ‘कसल कमरिया’ (Kasal Kamariya Ho) रिलीज किया जा चुका है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें वायरल हो रहे इस गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड अभिनेत्री प्रियंका पंडिता ‘गार्गी’ (Priyanka Pandit) भी नजर आ रही हैं। काफी दिनों बाद पवन सिंह और प्रियंका पंडित को फैंस साथ में देख रहे हैं। यही वजह है कि गाने में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी आकर्षित कर रही है। इससे पहले दोनों की केमिस्ट्री ‘जलेबी’, ‘सब धन खाई जा’, ‘लागी नाही छुटे राजा’ जैसे भोजपुरी गानों में काफी हिट रही। ‘कसल कमरिया’ की बात करें तो इसे पवन सिंह और लोकप्रिय सिंगर प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। गाने के बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं। वहीं गाने को कंपोज करने का काम छोटे बाबा ने किया है।
गौरतलब है कि पवन सिंह भोजपुरी के ऐसे सिंगर्स बन चुके हैं जिनकी लोकप्रियता गैर-भोजपुरी क्षेत्रों में भी काफी है। हाल ही में पवन सिंह ने होली सॉन्ग ‘कमरिया हिला रही है’ से हिंदी गाने में डेब्यू किया है। गाने को खूब लोकप्रियता मिली। अब तक 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
पवन पुत्र फिल्म का निर्माण वर्ल्डवाइड चैनल बैनर के तले किया गया है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं जिसे फिरोज खान ने निर्देशित किया है। फिल्म में पवन सिंह के अलावा मीर सरवर, प्रियंका पंडित, प्रियंका रेवड़ी, रितु पांडेय, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, अमित शुक्ला, अनूप अरोरा, संजय वर्मा, अयाज खान, राकेश त्रिपाठी, अमोल चौगले, उजैर खान, निशा झा, जया पांडेय, प्रेम दूबे, अजय अय्यर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ ही फिल्म के एक स्पेशल सांग में काजल राघवानी भी नजर आ रही हैं।