भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) एक के बाद एक हिंदी फ्लेवर के गाने लेकर आ रहे हैं। हाल ही में होली के मौके पर पवन सिंह ने ‘कमरिया हिला रही है’ जैसे हिंदी सॉन्ग से यूट्यूब पर छाए रहे तो अब उनके एक और गाने की दस्तक यूट्यूब पर जल्द होने वाली है जिसका टीजर वीडियो रिलीज किया जा चुका है। बता दें पवन सिंह जल्द ही (1 अप्रैल) एक और भोजपुरी (Bhojpuri Song) कम हिंदी सॉन्ग लेकर आने वाले हैं जिसकी झलक एक टीजर वीडियो में दे दी है। इस गाने के बोल हैं- ‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’। रिलीज होते ही यह वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा।
गौरतलब बात है कि पवन सिंह अब गैर-भोजपुरी अभिनत्रियों के साथ गाने लेकर आ रहे हैं। ‘कमरिया हिला रही है’ गाने में भी वह एक्ट्रेस लॉरेन गोटलिब के साथ नजर आए थे जिसे काफी पसंद किया गया। यह गाना काफी दिनों तक यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड करता रहा है। अब इस बीच वह पारस छाबड़ा और शहनाज गिल के स्वयंवर शो ‘मुझसे शादी करोगे’ की कंटेस्टेंट संजना गलरानी के साथ रोमांस करते दिखेंगे। बता दें, संजना गलरानी साउथ सेंशेसन के तौर पर जानी जाती हैं। कई फिल्में कर चुकी हैं। अब वह भोजपुरी में भी कदम रख चुकी हैं। पवन सिंह के साथ ‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ गाने में उनकी केमिस्ट्री काफी हिट हो रही है।
‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ गाने को पवन सिंह ने गाया है। वही फीमेल वॉयस के रूप में प्रियंका सिंह की आवाज का इस्तेमाल किया गया है। प्रियंका सिंह और पवन सिंह ने कई भोजपुरी ब्लॉकबस्टर गाने दे चुके हैं। गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। वहीं म्यूजिक कंपोजिंग आजाद सिंह और साजन मिश्रा ने मिलकर की है। वीडियो को डायरेक्ट कुमार सौरव सिन्हा ने किया है। इस सॉन्ग को 1 अप्रैल 2020 को याशी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।