Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू होने जा रही है। इस मौके पर पूरे देश में देवी मां के पंडाल सजने लगते हैं और भक्तिमय माहौल हर जगह देखने को मिलता है। इस दौरान देवी मां के भजनों और गीतों की गूंज हर तरफ सुनाई देती है। सिंगर्स भी बड़ी संख्या में लाइव परफॉर्मेंस के जरिए माहौल को और भक्ति रस से भर देते हैं।
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री भी नवरात्रि जैसे त्योहारों पर पीछे नहीं रहती। यहां हर साल कई भक्ति गीत रिलीज किए जाते हैं। खासतौर पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के देवी गीतों की जबरदस्त लोकप्रियता है। उनके गाने यूट्यूब पर मिलियंस में देखे जाते हैं और भक्तों के दिलों को छू जाते हैं।
ऐसा ही एक गाना है – “चलो बुलावा आया है”, जो नवरात्रि से पहले एक बार फिर चर्चा में है। यह गाना यूट्यूब चैनल Saregama Hum Bhojpuri पर अपलोड किया गया था और इसे अब तक 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस भजन को 22 सितंबर 2022 को रिलीज किया गया था।
Ganpati Visarjan: गजानन जी – गणपति विसर्जन से पहले सुनिए शिल्पी राज का ये लेटेस्ट भोजपुरी गणेश भजन
इस गाने को खेसारी लाल यादव ने सिंगर प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। वहीं वीडियो में वे एक्ट्रेस शिवानी यादव के साथ नजर आ रहे हैं। गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और संगीत कृष्णा बेदर्दी ने तैयार किया है। इसे डायरेक्ट किया है रौनक और पवन पाल ने।
भक्तों के बीच यह गाना नवरात्रि से पहले खूब पसंद किया जा रहा है और बार-बार सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में लुकआउट नोटिस जारी