Khesari Lal Yadav Priyanka Singh, Latest Bhojpuri song video:  भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (khesari lal) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भाग खेसारी भाग’ को लेकर लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी जहां लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही हैं वहीं इसके गाने (Bhojpuri Song) भी यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहे हैं। एक के बाद एक रिलीज हो रहे इसके गाने कम ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो जा रहे हैं। इस बीच फिल्म का एक और गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस बार खेसारी लाल की जोड़ी काजल राघवानी के बजाय स्मृति सिन्हा के साथ जम रही है। दोनों की केमिस्ट्री भी भोजपुरिया दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

वायरल हो रहे गाने के बोल हैं, ‘मुसवे जईसन बोलभ हो’ (Muswe Jaisan Bolhab Ho)। भाग खेसारी भाग फिल्म के इस गीत को खेसारी लाल और प्रियंका सिंह की जोड़ी ने गाया है। सिंगर प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) साथ में कई हिट गाने दे चुके हैं। अब उनका एक नया भोजपुरी सॉन्ग यूट्यूब पर छाया हुआ है। गाने के बोल पवन पांडेय ने लिखे हैं। संगीत ओम झा का दिया हुआ है। इस गाने का म्यूजिक पार्टनर एंटरटेन म्यूजिक भोजपुरी है लिहाजा इस फिल्म के सारे गाने इसी चैनल पर रिलीज किए जा रहे हैं। इस सॉन्ग को भी चैनल पर 31 अक्टूबर को अपलोड किया गया है जिसके अब तक 7 लाख से उपर व्यूज हो चुके हैं।

मालूम हो कि भाग खेसारी भाग 2 और गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं जिसे यूट्यूब यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है। फिल्म की कहानी गांव के एक ऐसे शख्स की है जिसे सब पनौती समझते हैं। लेकिन तेज दौड़ने में उसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता है। इसी एक वजह से वह देश के लिए मेडल जीत कर लाता है। खेसारी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाए हैं। वहीं स्मृति सिन्हा फिल्म में खेसारी के अपोजिट नजर आएंगी। इन दोनों के आलावा फिल्म में अनारा गुप्ता, अयाज खान, अमित शुक्ला, संजय वर्मा, अमित चौधरी, सत्य प्रकाश, सहित प्रीतम कुमार और राहुल साहु नजर आने वाले हैं।