भोजपुरी गानों (Bhojpuri Songs) की लोकप्रियता दिन दोगुनी रात चौगुनी बढ़ती जा रही है। यूट्यूब जैसे वीडियो प्लेटफॉर्म ने भोजपुरी सिंगर्स को एक नया मंच दिया है। यही कारण है कि पवन सिंह(Pawan Singh), खेसारी लाल यादव (Khesari Lal), काजल राघवानी(Kajal Raghwani) और अक्षरा सिंह(Akshara Singh) जैसे भोजपुरी स्टार अपने गानों के वीडियोज लगातार रिलीज कर रहे हैं जो देखते-देखते कुछ ही समय में हिट हो जाते हैं।

इस बीच यूट्यूब पर प्रियंका सिंह और खेसारी लाल यादव का एक भोजपुरी गाना अपने रिलीज़ के पहले ही हफ्ते में काफी लोकप्रिय हो रहा है। सावन के पावन महीने से पहले भारतीय जवानों के बलिदान को समर्पित खेसारी लाल के इस गाने के बोल हैं, ‘खेसारी जल ढारेगा वतन के लिए’ (Khesari Jal Dharega Watan ke liye) इस गानें को खेसारी लाल और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज़ दी है। ये गाना इस वक्त यूट्यूब पर छाया हुआ है और अपने रिलीज़ के महज़ तीन ही दिन में इसने तकरीब 2.5 मिलियन व्यूज हासिल कर लिये हैं।

गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव के नाम का डंका बजता है। भोजपुरी के श्रोता खेसारी लाल यादव के गानों को काफी पसंद करते हैं। जिस वजह से उनके गानें आते ही यूट्यूब पर अपना जलवा बिखेरना शुरू कर देते हैं। खेसारी के इस नए गानें के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं, तो वहीं इसका म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है।

बता दें जल्द ही सावन का पावन महीना आने वाला है। जिसमें भगवान शिव के भक्तों द्वारा कांवर यात्रा निकाली जाती हैं। जिसके बाद वो किसी पावन नदी से जल भरकर भगवान शंकर के शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। वहीं लद्दाख में चीन से चल रहे भारत के विवाद को देखते हुए खेसारी लाल यादव ने इस गानें में फौजी की वर्दी पहन रखी और वो गानें में भगवान पर जल चढ़ाने की बात कर रहे हैं। उनके इस नए अवतार वाले गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।