Khesari Lal Yadav, Kajal Raghwani: भोजपुरी एक्टर-सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal-Kajal Raghwani) और काजल राघवानी की जोड़ी एक बार यूट्यूब पर धमाल मचा रही है। एक बाद एक इस जोड़ी ने ब्लॉकबस्टर सॉन्ग दिए हैं। वहीं इस गाने (Bhojpuri Song) में भी दोनों की जोड़ी फैंस को एक बार दीवाना बना रही है।  यानी वायरल हो रहे गाने में खेसारी लाल अपनी बेस्ट जोड़ी काजल राघवानी के साथ नजर आ रहे हैं जिसके बोल हैं – ‘जवनिया ई बागी भईल बा (Jawaniya E Baaghi Bhayil Ba)।’ इस वीडियो में खेसारी के लिए काजल पर रोमांस के चढ़े बुखार को महसूस कर सकते हैं। साथ ही काजल राघवानी (Kajal Raghwani)  काफी बोल्ड और हॉट भी  नजर आ रही हैं। यह गाना बेहद ही रोमांटिक और केमिस्ट्रीफुल बनाया गया है। काजल राघवानी के साथ खेसारी किसी भी रूप में लोगों के दिलों में घर कर जाते हैं।

वायरल हो रहा गाना उनकी ही फिल्म बागी (BAAGHI)  का है जिसमें खुद खेसारी लाल और काजल राघवानी लीड रोल में हैं। वहीं इस गाने के बोल प्यारे लाल यादव और आजाद सिंह द्वारा लिखा गया है। गाने में संगीत मधुकर आनंद का दिया हुआ। गाने में आवाज खुद खेसारी लाल ने दिया है जबकि फीमेल वॉयस के रूप में खुश्बू जैन का इस्तेमाल किया गया है। वहीं मधुकर के साथ खेसारी लाल काफी गाने कर चुके हैं। मधुकर आनंद के साथ खेसारी और प्रियंका सिंह का गाना सरसो के सगिया भोजपुरी की सुपरहिट सॉन्ग में गीना जाता है। इसके व्यूज 150 मिलियन के करीब है।

दोनों की जोड़ी के बीच की केमेस्ट्री काफी उर्जावान लग रही है। इस गाने को भोजपुरी वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर 27 सितंबर 2019 को अपलोड किया गया है। इस गाने को अब तक 1,353,830 बार देखा जा चुका है।हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे भोजपुरी दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव, काजव राघवानी, रितू सिंह, प्रकाश जैश, माया यादव मुख्य भूमिकओं में हैं।