भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal) और काजल राघवानी (Kajal Raghwnai) के गाने किसी सेंसेशन से कम नहीं होते। भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के ये दोनों स्टार ना सिर्फ बड़े परदे पर बल्कि यूट्यूब पर भी अपने गानों को लेकर टॉप व्यूज में रहते हैं। इस बीच उनका एक गाना काफी वायरल हो रहा। इस गाने की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से दोनों का गाना- ‘सज के संवर के’ यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है।  2 मिनट 46 सेकंड के इस वीडियो सॉन्ग को अब तक 23 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

गौरतलब है कि खेसारी लाल और काजल राघवानी (kajal raghwani ke gana) पर फिल्माया गया ये गाना फिलहाल का नहीं है। इस गाने को साल 2017 में वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। तीन साल के बाद भी इस गाने ने भोजपुरी श्रोताओं के बीच पैठ बनाया हुआ है। इस भोजपुरी गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। जिसे आजाद सिंह ने लिखा है वहीं संगीत मधुकर आनंद का दिया हुआ है।

गाने की बात करें तो इसमें एक्ट भी खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने ही किया है। दोनों की केमिस्ट्री भी गाने को खूबसूरत बना रहे हैं। इसके साथ ही दोनों के डांस मूव्स भी काफी जबरदस्त है। खेसारी और काजल दोनों ही सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और फैन्स के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इसके साथ ही दोनों अपने इवेंट्स के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। लॉकडाउन के बीच भी खेसारी लाल अपने भोजपुरी गाने लगातार रिलीज करते रहे हैं।

लॉकडाउन के बीच यूट्यूब जैसे लोकप्रिय वीडियो प्लेटफॉर्म पर भोजपुरी के एक के बाद एक कई गाने रिलीज किए गए। इनमे ना सिर्फ खेसारी लाल, पवन सिंह का नाम है बल्कि रितेश पांडे , प्रमोद प्रेमी और समर सिंह जैसे सिंगर्स के गाने भी लॉकडाउन में काफी देखे गए।