Janmashtami 2025: जन्माष्टमी का पावन पर्व नजदीक है और देशभर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। मंदिरों में सजावट हो रही है। बाज़ारों में रंग-बिरंगी रौनक दिखाई दे रही है- बालकृष्ण के पोशाक, मोरपंख, बांसुरी, झूले और सजावटी सामान से बाज़ार सजे हुए हैं। दुकानों में राधा-कृष्ण की मूर्तियाँ और झाँकियाँ सजाई जा रही हैं।

ऐसे शुभ अवसर पर भगवान कृष्ण के भजन और कीर्तन का माहौल चारों तरफ छाया हुआ है। टीवी, रेडियो और सोशल मीडिया पर कृष्ण भक्ति से भरे गाने गूंज रहे हैं। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री भी इस मौके पर पीछे नहीं है। हर साल की तरह इस बार भी भोजपुरी कलाकारों ने जन्माष्टमी पर कई गाने रिलीज किए हैं जो वायरल हो रहे हैं। कुछ पुराने गाने भी चर्चा में हैं।

इनमें से एक गाना है भोजपुरी की मशहूर अदाकारा और सिंगर अक्षरा सिंह का ‘जन्मे कृष्ण कन्हैया’। यह गाना पिछले साल रिलीज़ हुआ था, लेकिन जन्माष्टमी के अवसर पर एक बार फिर सोशल मीडिया और यूट्यूब पर खूब देखा और सुना जा रहा है।

Teej Song: ‘सेनुर रंग’ – हरतालिका तीज से पहले वायरल हुआ पवन सिंह का भोजपुरी गाना, इंस्टाग्राम पर छाया

इस भजन में अक्षरा सिंह राधा जैसी खूबसूरत लग रही हैं। गाने में वह नृत्य करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करती हैं और बताती हैं कि खुशियों की लहर दौड़ गई है क्योंकि कन्हैया का जन्म हो चुका है।

यह भजन 6 सितंबर 2023 को Harmoniyaa Records यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया था। रिलीज़ के समय से ही इसने दर्शकों का ध्यान खींचा, और अब तक इसे 2,36,344 से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं। इस गाने के खूबसूरत और भावनात्मक बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं, म्यूजिक दिया है अविनाश झा घुंघरू ने। गाने का निर्देशन पंकज सोनी ने किया है।

Janmashtami 2025: ‘राधा दूंगा झूलनिया’- जन्माष्टमी से पहले वायरल हुआ खुशबू तिवारी का गाना

यहां देखें कृष्ण भजन: