Bhojpuri Holi Song 2019: होली का त्योहार नाच-गाने के बिना अधूरा ही रहेगा। जरा सोचिए आप अपने रिश्तेदारों या दोस्तों के साथ होली मनाने पहुंचे और नाच-गाना न हो तो कितना बोरिंग लगेगा। होली पर कोई छोटी सी पार्टी दे या बड़ा इवेंट आयोजित कराए, डीजे या नाच-गाने के बिना महफिल अधूरी ही रहेगी। म्यूजिक न हो तो बहुत अजीब लगता है। रंग और संगीत मिलकर जो समा बांधते हैं उसके क्या ही कहने! बिना म्यूजिक की होली बिना रंग के होली खेलने जैसा ही है। दोस्तों का साथ, थोड़ी सी भांग और बढ़िया गानों की प्लेलिस्ट आपकी होली मनवा देंगे। होली पर बॉलीवुड फिल्मों के कई गानें मशहूर हुए हैं। रंग बरसे.., होली के दिन.., लेट्स प्ले होली.., ऐसे ही गानों की लंबी लिस्ट है। लेकिन भोजपुरी गानें भी कुछ कम नहीं हैं दोस्तों।

होली पर अगर आप बढ़िया एंटरटेनमेंट चाहते हैं तो भोजपुरी गानों पर अपनी कमर हिला सकते हैं। होली पर कई भोजपुरी गानें भी मशहूर हुए हैं। बता दें पुराने जमाने में लोग खुद गाने गाते थे। वैसे कई गांवों में आज भी यह चलन है। देशभर में आज भी कई जगहों पर लोक गीत गाए जाते हैं। लोक गीत हमारे देश की संस्कृति का एक अहम हिस्सा हैं। लेकिन बदलते वक्त के साथ लोक गीतों की जगह पर कई फिल्मी गानों ने ले ली है। त्योहार का सेलिब्रेशन इन गानों के बिना अधूरा ही रहता है। डीजे पर बिना थिरके लोग होली नहीं मना सकते। तो बढ़िया भोजपुरी गानों की प्लेलिस्ट आप कैसे बनाएंगे? इस काम में आपकी मदद हम करेंगे। नीचे कई भोजपुरी होली सॉन्ग हैं जिन पर आप पूरा दिन थिरक सकते हैं।

Live Blog

Highlights

    13:59 (IST)21 Mar 2019
    'फुचकारी के माज़ा...'

    पवन सिंह और पायल मुखर्जी द्वारा गाया गया भोजपुरी सुपरहिट होली गीत 'फुचकारी के माज़ा...'

    13:10 (IST)21 Mar 2019
    भतार अईहे होली के बाद...'


    12:26 (IST)21 Mar 2019
    'छपरा में होली मनायेंगे'


    11:40 (IST)21 Mar 2019
    फगुआ एक्सप्रेस

    मनोज तिवारी की आवाज में फगुआ एक्सप्रेस...

    10:29 (IST)21 Mar 2019
    होली के जश्न में धूम मचा देंगे ये भोजपूरी गाने

    खेसारी लाल यादव का एक और होली स्पेशल भोजपुरी गाना।

    09:33 (IST)21 Mar 2019
    'कहवा डाली रंगवा लाले लाल...'

    भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने 'कहवा डाली रंगवा लाले लाल... गाने को गाया है। इस गाने को 11 मार्च, 2019 को ही यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। होली के जश्न में यह गाना चार चांद लगा देगा।

    09:13 (IST)21 Mar 2019
    'होली में आग लागईल...'

    भोजपुरी गाना 'होली में आग लागईल' में अक्षरा सिंह और प्रियंका सिंह। गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है। होली गीत के बोल (होली का गीत) 'होली मैं आग लागईल' को मनोज मतालबी ने लिखा है। गाने का संगीत चोटे बाबा (बसही) द्वारा निर्देशित है।

    08:22 (IST)21 Mar 2019
    खेसारी आंख मारे...