Teej Geet 2025: हरतालिका तीज का पर्व आने वाला है और ये सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास दिन होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। कई कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए ये उपवास करती हैं।
इस उपवास में ना कुछ खा सकते हैं, ना ही पानी पी सकते हैं, 24 घंटे के इस कठिन व्रत में सोया भी नहीं जाता है। महिलाएं रात भर जागरण करती हैं और शिव के भजन गाती हैं। इस दौरान तीज गीत भी खूब सुने जाते हैं।
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री ने तीज पर कई गाने बनाये हैं जो इस मौके पर खूब सुने जाते हैं। ऐसा ही एक गाना है भोजपुरी की मशहूर सिंगर अनु दुबे का। गाने के बोल हैं- मोरा मांग के सेनुरवा।
Hartalika Teej 2025: ‘सैयां जी नाचे हमार मोर बनके’- तीज से पहले रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का नया गाना
ये गाना लिखा है आर आर पंकज ने, गाने का म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने वहीं गाने को डायरेक्ट किया है राहुल झा ने। गाने में अनु दुबे अपनी सखियों के साथ तीज की पूजा करती दिख रही हैं। भगवान शिव और माता पार्वती की तस्वीर के सामने बैठकर वो अपने पति की लंबी उम्र की दुआ मांगती हैं और उनकी सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
ये गाना यूट्यूब चैनल Anu Dubey Entertainment चैनल पर 27 अगस्त 2022 को रिलीज हुआ था। इस गाने को अब तक ढाई मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
कब है हरतालिका तीज?
हरतालिका तीज भाद्रपद माह के शुक्ल में आने वाली तृतीया तिथि को होता है। इस बार यह व्रत मंगलवार, 26 अगस्त को मनाया जाएगा।