Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज का पर्व आने वाला है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को यह उपवास रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास करती हैं।

इस बार यह व्रत 26 अगस्त 2025 को रखा जाएगा। सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और पति की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं कई कुंवारी कन्याएं भी अच्छे पति की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं।

बेहद कठिन होता है तीज का व्रत

हरतालिका तीज का व्रत काफी कठिन माना जाता है क्योंकि इसमें ना तो भोजन किया जा सकता है, ना ही पानी पिया जाता है। 24 घंटे तक चलने वाले इस व्रत में सोना भी मना होता है। महिलाएं पूरी रात जागरण करती हैं और शिव भजन गाती-सुनती हैं। इस दिन तीज के पारंपरिक गीतों के साथ-साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के गाने भी खूब बजते हैं।

Hartalika Teej 2025: आम्रपाली दुबे ने प्रेग्नेंसी में रखा तीज का कठिन व्रत, ‘दाग एगो लांछन’ से वायरल हुआ गाना

अक्षरा सिंह का नया तीज सॉन्ग रिलीज

तीज से पहले भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह का एक नया तीज गीत रिलीज हुआ है। आज, 21 अगस्त 2025 को, यह वीडियो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया। इस गाने को अक्षरा सिंह ने खुद गाया है और इसमें अभिनय भी किया है। लाल साड़ी में सजी अक्षरा सिंह नई दुल्हन की तरह नजर आ रही हैं।

गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं और संगीत अविनाश झा घुंघरू जी ने दिया है। गाने में अक्षरा सिंह व्रती महिलाओं के साथ शिव-पार्वती की तस्वीर के सामने पूजा करती दिखाई देती हैं। वह महादेव से प्रार्थना करती हैं कि उनका सिंदूर हमेशा चमकता रहे और पति को लंबी उम्र व सुख-समृद्धि मिले।

Ganesh Chaturthi 2025: ‘आओ प्रथम सरकार’, अक्षरा सिंह के इस गणपति भजन के साथ करें बप्पा का स्वागत, भक्ति रस से भरा है गाना

आखिरी हिस्से में अक्षरा सिंह बड़ी भावुकता से भगवान शिव से आशीर्वाद मांगती हैं। वह कहती हैं कि उनका सपना है कि घर में वह मोरनी बनकर नाचें और उनके पति मोर बनकर उनके साथ झूमें।

यहां देखें ये खूबसूरत मनमोहक गाना: