Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज के पर्व का काफी महत्व है। यह पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तर भारत के कई हिस्सों में इसका विशेष महत्व है। 2025 में हरतालिका तीज का व्रत 26 अगस्त, मंगलवार को रखा जाएगा। तृतीया तिथि 25 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी और 26 अगस्त को दोपहर 1:54 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार उपवास और पूजा का मुख्य दिन 26 अगस्त को ही होगा।
व्रत का महत्व और कठिनाई
हरतालिका तीज का उपवास बेहद कठिन माना जाता है। इसे निर्जला व्रत कहा जाता है, यानी इस दिन महिलाएं न तो भोजन करती हैं और न ही पानी पीती हैं। यह व्रत 24 घंटे का होता है और महिलाएं इसे अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए करती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। पूजा के दौरान शिव-पार्वती विवाह की कथा सुनी जाती है और रात्रि जागरण भी किया जाता है।
भोजपुरी फिल्म ‘डॉक्टर बाबू’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट, कुणाल सिंह राजपूत का अभिनय जीत लेगा दिल
त्योहार से जुड़ा संगीत और भक्ति गीत
त्योहारों की रौनक संगीत और भक्ति गीतों से और भी बढ़ जाती है। महिलाएं इस दिन पारंपरिक लोकगीत और शिव भजनों के साथ-साथ तीज के गानों को सुनती और गाती हैं। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी तीज पर कई गाने तैयार किए गए हैं, जो हर साल त्योहार के समय खूब वायरल होते हैं।
अक्षरा सिंह का वायरल गाना
इन्हीं गानों में से एक है भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह का भजन ‘भुखनी तीज बलम के खातिर’। यह गाना अक्षरा सिंह ने खुद गाया है और इसे उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल Akshara Singh पर रिलीज किया गया है। गाना पिछले साल रिलीज हुआ था और अब तक इसे 5.81 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
गाने के बोल प्रसिद्ध गीतकार प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। संगीत जयदीप वर्मा ने दिया है, जबकि इसे सुगम सिंह ने कंपोज किया और लवकेश विश्वकर्मा ने डायरेक्ट किया है।
गाने की खासियत
इस गाने में अक्षरा सिंह श्रृंगार कर भगवान शिव की पूजा करती दिखाई देती हैं और अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। गाने के बोल में भी यही भाव है- जैसे माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी, वैसे ही पत्नी अपने पति के सुख-समृद्ध जीवन की प्रार्थना करती है।
अक्षरा सिंह की आवाज और भक्ति भाव से भरे इस गाने ने महिलाओं के बीच खास लोकप्रियता हासिल की है। त्योहार से पहले ही सोशल मीडिया पर यह गाना वायरल हो चुका है और इसे खूब पसंद किया जा रहा है।