Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे देश में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज घर-घर और पंडालों में गणपति बप्पा की स्थापना की जा चुकी है। भक्त ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा का स्वागत कर रहे हैं और पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल है। जगह-जगह गणेश मंत्र, आरती और भजन गूंज रहे हैं। इस शुभ अवसर पर भोजपुरी इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है। भोजपुरी के कई गणेश चतुर्थी पर समर्पित हैं।

इन्हीं में एक नाम है मशहूर भोजपुरी गायिका अनु दुबे का। उन्होंने गणेश चतुर्थी के अवसर पर कई भजन गाए हैं, जिनमें से एक गीत बेहद लोकप्रिय हुआ है – ‘गौरी के ललना’। यह गाना Wave Music Bhakti यूट्यूब चैनल पर 24 अप्रैल 2019 को अपलोड किया गया था। एल्बम ‘भजन कीर्तन’ के तहत रिलीज इस गीत ने अब तक करीब 2.7 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं।

भजन ‘गौरी के ललना’ में अनु दुबे भावपूर्ण अंदाज में गणपति बप्पा का स्वागत करती हैं। वीडियो में वह अपने परिवार के साथ घर में गणेश जी की स्थापना करती दिखती हैं। वे गणपति से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करती हैं।

Also Read: ‘हमरा अंगना में आई जी’- गणेश चतुर्थी पर अनु दुबे के इस भोजपुरी भजन से करिए गणपति बप्पा का स्वागत

अनु दुबे भगवान गणेश को लड्डू और फलों का भोग अर्पित करती हैं और उन्हें अपने घर-आंगन आने का निमंत्रण देती हैं।

गणेश चतुर्थी का पर्व वैसे भी संगीत और भक्ति के बिना अधूरा लगता है। अनु दुबे का यह गाना न सिर्फ भोजपुरी श्रोताओं में बल्कि पूरे उत्तर भारत में खूब पसंद किया जाता है।

2025 की गणेश चतुर्थी पर भी ‘गौरी के ललना’ सोशल मीडिया पर चर्चा में है। लोग इस गाने को बार-बार सुन रहे हैं और भक्ति भाव से गणपति बप्पा को याद कर रहे हैं।

Also Read: ‘गणपति बप्पा मोरया’- गणेश चतुर्थी से पहले छाया खेसारी लाल यादव का ये भोजपुरी भजन, भक्तों को आया पसंद

यहां देखें गाना: