Bhojpuri Song, Pawan singh, Priyanka singh: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और प्रियंका सिंह की आवाज में भोजपुरी गाने ‘भईया रंगले नया साड़ी’ (Bhaiya Rangle Naya Saari) ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है । इस गाने में पवन सिंह का एक दम शहरी अंदाज देखने मिल रहा है। इस साल होली से पहले रिलीज हुए इस सॉन्ग को खूब पसंद किया जा रहा है। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा का कितना बड़ा नाम है वो इसी गाने से पता चल जाता है। यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 24 मिलियन से ज्यादा बार तक देखा-सुना जा चुका है।

वहीं अगर सॉन्ग की बात करें तो पवन सिंह और भोजपुरी की जानी-मानी सिंगर प्रियंका सिंह ने मिलकर इसे गाया है। वायरल हो रहे इस गाने के बोल हैं- ‘भईया रंगले नया साड़ी’ ताबड़तोड़ व्यूज पाने वाले इस सॉन्ग के बोल प्रकाश बारऊद ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। इस गाने को भोजपुरी फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। खासकर ये गाना युवाओं के बीच पॉपुलर हो रहा है। गाने के बोल शानदार हैं जो आपको पूरा गाना सुनने पर मजबूर कर देंगे। गाने में पवन सिंह का अपनी साली के साथ होली खेलने का उतावलापन जबरदस्त ढंग से फिल्माया गया है।

बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने हाल ही में अपना पहला हिंदी गाना होली के मौके पर रिलीज किया था। जिसे भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी दर्शकों का भी बहुत प्यार मिला था। जिसके बाद वहीं इससे पहले पवन सिंह भोजपुरी में एक के बाद एक सुपरहिट गाने और फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतते रहे हैं। पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का सलमान खान भी कहा जाता है। उनकी पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में खासी लोकप्रियता है।

वहीं पवन सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि वो अपने पसंदीदा कलाकार सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा रखते हैं, अगर ऐसा होता है तो हम दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर काफी कमाल रहेगी।