Bhojpuri Song, Pawan singh, Kajal Raghwani: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और काजल राघवानी के भोजपुरी गाने ने ‘छलकत हमरो जवनियां’(Chhalakata Hamro Jawaniya)ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है । इस गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस काजल राघवानी की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा का कितना बड़ा नाम है वो इसी गाने से पता चल जाता है। यूट्यूब पर अब तक इस गाने को रिकार्ड 312 मिलियन से ज्यादा बार तक देखा-सुना जा चुका है।

वहीं अगर सॉन्ग की बात करें तो पवन सिंह और भोजपुरी की जानी-मानी सिंगर प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। वायरल हो रहे इस गाने के बोल हैं-‘छलकत हमरो जवनियां’ताबड़तोड़ व्यूज पाने वाले इस सॉन्ग के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक छोटे मधुकर आनंद ने दिया है। इस गाने को भोजपुरी फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। गाना युवाओं के बीच खासा पॉपुलर हो रहा है। गाने के बोल शानदार हैं जो आपको पूरा गाना सुनने पर मजबूर कर देंगे। गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी का जबरदस्त डांस देखने को मिलेगा जो आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। ये गाना 2016 में आई पवन सिंह की फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ का है।

बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने हाल ही में अपना पहला हिंदी गाना होली के मौके पर रिलीज किया था। जिसे भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी दर्शकों का भी बहुत प्यार मिला था। जिसके बाद वहीं इससे पहले पवन सिंह भोजपुरी में एक के बाद एक सुपरहिट गाने और फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतते रहे हैं। पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का सलमान खान भी कहा जाता है। उनकी पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में खासी लोकप्रियता है।

वहीं पवन सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि वो अपने पसंदीदा कलाकार सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा रखते हैं, अगर ऐसा होता है तो हम दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर काफी कमाल रहेगी।