Bhojpuri Song, Pawan singh, Akshara singh: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के भोजपुरी गाने ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है। इस गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भी नजर आ रही हैं। इस गाने का नाम ‘बोल ना ए झबरी’ (Bol Na Ae Jhabari) है। पवन सिंह का यह नया गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने की सफलता के बाद एक बार फिर पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी ने अपना दम दिखा दिया है। वैसे भी दोनों की जोड़ी को भोजपुरी दर्शक खूब पसंद करते हैं।

गाने की बात करें तो पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने इसे मिलकर गाया है। वायरल हो रहे इस गाने के बोल हैं- ‘बोल ना ए झबरी’ इसके बोल मुन्ना दुबे ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक अविनाश झा उर्फ घुंघरू ने दिया है। इस गाने को भोजपुरी फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। ‘बोल ना ए झबरी’ गाने को हर उम्र के दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। गाने के बोल शानदार हैं जो आपको पूरा गाना सुनने पर मजबूर कर देंगे। गाने में पवन सिंह जबरदस्त तरीके से डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने हाल ही में अपना पहला हिंदी गाना होली के मौके पर रिलीज किया था। जिसे भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी दर्शकों का भी बहुत प्यार मिला था। जिसके बाद वहीं इससे पहले पवन सिंह भोजपुरी में एक के बाद एक सुपरहिट गाने और फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतते रहे हैं। पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का सलमान खान भी कहा जाता है। उनकी पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में खासी लोकप्रियता है।

वहीं पवन सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि वो अपने पसंदीदा कलाकार सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा रखते हैं, अगर ऐसा होता है तो हम दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर काफी कमाल रहेगी।