Bhojpuri Song, Khesari Lal Yadav,Antra Singh: भोजपुरी सुपरस्टार और यूट्यूब किंग के नाम से मशहूर खेसारी लाल (Khesari Lal) के भोजपुरी गाने इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। इस बीच खेसारी लाल का एक नया भोजपुरी गाना (Bhojpuri Songs) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। भोजपुरी किंग खेसारी लाल का नया गाना ‘हाई हील के सैंडल’ (High Heel Ke Sendal) यूट्यूब पर वायरल हो चुका है। खेसारी लाल यादव के इस रोमांटिक भोजपुरी गाने को कुछ ही दिनों मेंअब तक 16 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा सुना चुका है।

गाने की बात करें तो खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह ने इस गाने को अपनी आवाज दी है वहीं इसके बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है। इस गाने को भोजपुरी श्रोताओं के साथ ही हिंदी दर्शकों के बीच बीच भी काफी पसंद किया जा रहा है। गाने के बोल शानदार हैं जो आपको पूरा गाना सुनने पर मजबूर कर देंगे।

वैसे भी इस वक्त भोजपुरी दर्शकों के बीच खेसारी लाल यादव का क्रेज जबरदस्त देखने को मिल रहा है। किसी भी गाने में उनका डांस और उनकी आवाज सुनकर फैंस क्रेजी हो जाते हैं। गौरतलब है हिंदी दर्शकों के बीच अपनी पॉपुलैरिटी बनाने के मकसद से खेसारी लाल यादव सलमान खान के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीजन का हिस्सा भी बन चुके हैं।

बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को पहली सफलता भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली थी। जिसके बाद खेसारी ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सुपरहिट गाने और फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत लिया। खेसारी लाल यादव को उनकी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से भी काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इस फिल्म के जरिए खेसारी लाल यादव ने साबित कर दिया कि वो बेहतरीन गायक के साथ ही एक मंझे हुए कलाकार भी हैं।