“Pawan Singh Bhojpuri Song, Lagaile Bani BoroPlus”भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। वीडियो में अभिनेता पवन सिंह मशहूर भोजपुरी गाना ‘छलकता हमरो जवनिया ए राजा’ गाने पर धमाकेदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। पवन सिंह स्टेज परफॉरमेंस के दौरान इस गाने पर डांस कर रहे हैं। पवन सिंह स्टेज पर कुर्ता-पायजामा पहने नजर आ रहे हैं। हालांकि पवन सिंह का यह डांस वीडियो पुराना है।
लेकिन पवन सिंह ने हाल ही में इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि ‘भोजपुरी का सबसे नंबर वन गाना ‘छलकता हमरो जवनिया ए राजा।’ शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने इस गाने पर डांस नहीं किया होगा। आप सब ने इस गाने को बहुत पसंद और प्यार और आशीर्वाद दिया था और अभी तक दे रहे हैं इसके लिए हम दिल से धन्यवाद करते हैं। कुछ पुरानी यादें आप सभी के बीच शेयर कर रहे हैं बताइए आप सब को कैसा लगा?’ पवन सिंह के इस डांस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने उनकी जमकर प्रशंसा की है।
आपको बता दें कि इस मशहूर भोजपुरी गाने को आज़ाद सिंह, वीरू ठाकुर तथा मधुकर आनंद ने लिखा था। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है। गाने के वीडियो में उनके साथ भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी नजर आई थीं। यह गाना पवन सिंह की फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ का है। फिल्म का निर्देशन सुजीत कुमार और सुधीर सिंह ने किया था।
देखें वीडियो:
पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सफल अभिनेता माने जाते हैं। हाल ही में पवन सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘मैंने उनको साजन चुन लिया’ का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था। फिल्म के पोस्टर में पवन सिंह स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं।