भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार का जिक्र होता है, तो पवन सिंह का नाम सबसे पहले लिया जाता है। सिंगिंग से लेकर एक्टिंग के मामले में पवन इंडस्ट्री के अन्य कलाकारों को कड़ी टक्कर देते हैं। हाल ही में उनका नाम विवादों में भी आ गया था, जब उनका स्टेज परफॉर्मेंस का एक वीडियो वायरल हुआ था। खैर, एक्टर ने मामले में सफाई देते हुए माफी भी मांग ली थी। शादी के सीजन में भोजपुरी सॉन्ग लवर्स के बीच पवन सिंह के कई हिट ट्रैक की गूंज सुनाई देती है।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार और सिंगर पवन सिंह के हिट गाने अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। शादी का जश्न मनाने के लिए भी लोग उनके पॉपुलर डीजे हिट पर नाचते हुए एंजॉय करते हैं। आज एक ऐसे गाने का जिक्र कर रहे हैं, जिसे डीजे पर काफी चलाया जाता है और यूट्यूब पर भी सॉन्ग ने काफी ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। गांव की बारात हो या शहर में शादी का फंक्शन इस गाने ने डीजे पर रंग जमाने का काम किया है।
पवन सिंह के हिट गानों की लिस्ट में ‘राजा जी के दिलवा’ का नाम भी शामिल किया जाता है। शादी-ब्याह के सीजन में इस गाने को इस बार सुना जा रहा है। यूट्यूब पर इस सॉन्ग को 288.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। म्यूजिक वीडिोय में पवन सिंह के साथ भोजपुरी क्वीन शालिनी नजर आ रही हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी ने लोगों का दिल जीतने का काम किया है। खासतौर पर इसके बोल लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने में सफलता हासिल कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Rowdy Rathore 2 में नजर नहीं आएंगे अक्षय कुमार? पैन इंडिया स्टार की झोली में गिरी फिल्म
पवन सिंह की आवाज में गाए इस गाने ने रिलीज के बाद से ही तूफान मचाने का काम किया था। खैर, अब एक बार फिर सॉन्ग चर्चा में आ गया है। इसके देसी बोल और एनर्जेटिक बीट्स ने लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया है। शादी इवेंट में डीजे वाले भी इस गाने को प्ले करने से नहीं चूक रहे हैं। कई जगहों पर तो यह हिट गाना शादी का फेवरेट ट्रैक बन चुका है। पवन सिंह ने इस सॉन्ग के जरिए साबित कर दिया है कि उन्हें भोजपुरी सिनेमा में हिट मशीन क्यों कहा जाता है।
