Pawan Singh And Akshara Singh Controversy: पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच हुए विवाद से पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री दोनों के पक्ष में खुलकर बोलने से कतरा रही है। हालांकि कुछ भोजपुरी अभिनेत्रियों ने इस विवाद पर अपनी बात रख चुकी हैं। इस बीच भोजपुरी के बड़े गीतकार विनय बिहारी ने मीडिया के सामने इस विवाद को लेकर पवन सिंह पर निशाना साधते हुए काफी कुछ कहा है। विनय बिहारी ने कहा, पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक साथ रहते थे, पूरी इंडस्ट्री इस बात की गवाह है। लेकिन उनका यह बयान कि पवन सिंह मेरी हत्या करवा देंगे, इस बात पर थोड़ी हंसी आई।
हालांकि विनय बिहारी पवन सिंह को लेकर आगे कहते हैं कि पवन सिंह भी बहुत अच्छे आदमी तो हैं नहीं। मैं उनका बाप हूं। पवन सिंह जितने अच्छे कलाकार हैं, उतने अच्छे इंसान हो जाएं तो उनको भी पद्मश्री और पद्म विभूषण मिल जाएगा। लेकिन मुझे नहीं लगता कि इस जन्म में वह इन सब आभूषणों से आभूषित होंगे। गाने रुकवा देना, फिल्मों से बाहर करवा देने जैसे पवन सिंह पर अक्षरा के लगाए आरोप पर का वह समर्थन करते हैं।
[bc_video video_id=”6074304866001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
विनय बिहारी ने कहा , इस बात को मान लेते हैं। जब कोई आदमी किसी के संपर्क में रहता है तो उसकी बुराई नजर नहीं आती लेकिन जब दूर हो जाता है तो बुराईयां नजर आती हैं। दोनों में किस तरह का प्यार था भगवान जानें। अगर पवन सिंह इस तरह का काम करते हैं तो उन्हें नहीं करना चाहिए। वह एक महिला है और इस इंडस्ट्री की हैं। किसी भी पुरुष को महिला के साथ दुर्व्यवहार नहीं करना चाहिए। हालांकि गीतकार ने इस दौरान यह भी कहा कि पवन सिंह कोई क्रिमिनल आदमी तो हैं नहीं। कोई कलाकार किसी की हत्या कैसे कर सकता है।
