Khesari Lal Yadav, New song, Gana, Video: खेसारी लाल यादव भोजपुरी के सुपरहिट सितारे हैं, उनका हाल ही में गाना ‘जवनिया में घून लगजाई’ गाना दर्शकों के बीच खूब वायरल हो रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर भी 28,111,417 व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को भी भोजपुरी 2019 हिट सॉन्ग लिस्ट में शुमार किया जा रहा है। हिट गानों की लिस्ट में भोजपुरी फिल्म बागी का गाना ‘जवनिया में घून लगजाई’ को खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में खेसारी लाल यादव प्रियंका सिंह और ऋतु सिंह के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं।
इस गाने को खेसारी लाल यादव ने ही अपनी आवाज दी है। साथ प्रियंका सिंह ने खेसारी के साथ इस गाने को गाया और निभाया है। लिरिक्स, आजाद सिंह के हैं। म्यूजिक है मधुरकर आनंद का। फिल्म का नाम है- बागी एक योद्धा। फिल्म के अंदर खेसारी लाल यादव के अलावा काजल रघवानी, ऋतु सिंह, प्रकाश जैश, माया यादव , विनोद मिश्रा और अयाज खान हैं। म्यूजिक डायरेक्टर हैं मधुरकर आनंद। गाने में खेसारी लाल का स्टाइल देखने लायक है। स्विमिंग पूल के किनारे नाच रहे खेसारी एक्ट्रेस के साथ रोमांटिरक अंदाज में नजर आ रहे हैं। खेसारी के एक से एक हिट गाने हैं जिन्हें लोग सुन रहे हैं।
हाल ही में खेसारी का एक और गाना काफी वायरल हुआ है- ‘भाग खेसारी भाग’ (Bhag Khesari Bhag)से गाना ‘बिस्कुट डुबा के’ (Biscuit Dubake)। ये गाना भी भोजपुरी फैंस को इतना पसंद आया कि अब तक इस गाने को 10,412,468 व्यूज मिल चुके हैं।
इस गाने को खेसाली लाल यादव ने ही गाया है। वहीं प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने भी खेसारी के साथ सुर से सुर मिलाए हैं। इसके गीतकार हैं आजाद सिंह और संगीत का निर्देशन किया है ओम झा ने।
बता दें, हाल ही में खेसारी Bigg Boss 13 के घर में नजर आए थे। लेकिन जल्द ही बाहर से बाहर आ गए। बीबी 13 से बाहर आते ही भोजपुरी सुपरस्टार नेअपनी फिल्म ‘भाग खेसारी भाग’ (Bhag Khesari Bhag) का मोस्ट पॉपुलर गाना ‘मेरी वाली मस्त (Meri wali Mast hai) है’ रिलीज किया था। गाना दर्शकों को बहुत पसंद आया था।