Sambhavna Seth: पिछले कुछ महीनों से पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह का विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री इस विवाद से काफी परेशान चल रही है क्योंकि दोनों के विवाद से काम पर असर पड़ रहा है। अब तक कई एक्ट्रेस और अन्य कलाकार इस विवाद पर काफी सफाई से अपनी बात रख चुके हैं वहीं इस बीच भोजपुरी फिल्मों की आइटम गर्ल संभावना सेठ भी अपने एक हालिया इंटरव्यू में पवन और अक्षरा के विवाद पर काफी कुछ कहा है।

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में पवन सिंह और अक्षरा सिंह के विवाद वाले सवाल को लेकर संभावना ने कहा, अगर आप पवन सिंह को जान जाओगे न तो उसके जैसा हीरा नहीं मिलेगा। उसके टैलेंट को तो अलग ही कर दीजिए। उसमें तो सरस्वती बैठी हैं। वह गजब आदमी है। पवन सिंह एक गजब का कलाकार है। इंसान वह बच्चा है। वह एक छोटा बच्चा है उसे संभालना तो सीखो। जो लड़कियां उसकी किस्मत में घूसती हैं न उसको काबू करने की कोशिश करती हैं। लेकिन शेर को कभी काबू कर सकते हो क्या। शेर को पिंजड़े में रखना चाहोगे तो कैसे रहेगा।

संभावना ने इस बात को भी स्वीकार किया कोई भी अभिनेता जब किसी अभिनेत्री का दामन थाम लेता है तो सब कुछ पलट जाता है। वे अपनी जिंदगी बागडोर उनके हाथ में दे देते हैं क्यों। वो भी तो काम करने आई है। वह अपना काम चलाने के लिए पटाई है। और आप पट गए हो। पट जाओ कोई बात नहीं लेकिन बाहर बैठी लड़कियां भी तो काम करने आई हैं। मैं उन हर एक्ट्रेस के साथ हूं जिन्होंने ये सहन किया है। संभावना ने अक्षरा सिंह के पवन सिंह पर लगाए सभी आरोपों को लेकर कहा कि यह बातें आज क्यों बाहर आ रही हैं। एक साल पहले क्यों नहीं आई। इस दौरान वह भोजपुरी में जोड़ियों को लेकर काफी नाराजगी जताई।