भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा इन दिनों खूबसूरत डायन बनकर लोगों को अपना दीवाना बना रही है। चर्चित टीवी शो ‘नज़र’ में मोनालिसा के कैरेक्टर डायन को काफी पसंद किया जा रहा है। डायन के रोल में उनकी एक्टिंग और अलग-अलग लुक लोगों को इम्प्रेस कर रहा है। इस बीच मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक शानदार तस्वीर पोस्ट की है। लाल साड़ी में मोनालिसा प्रशंसकों के दिलों को धड़काने में कामयाब रही हैं। सोने के झुमके, चुड़ियां और ऊंगली में बड़ी अंगूठी मोनालिसा पर खूब जंच रही है।
माथे पर लाल बिंदी और गजब का फेस एक्सप्रेशन लोगों पर बिजलियां गिरा रहा है। इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के इस लुक को काफी पसंद किया गया है और उनके प्रशंसकों ने उनकी खूब तारीफ की है।आपको बता दें कि ‘नजर’ में मोनालिसा का कैरेक्टर एक ऐसी बच्ची का है जो बचपन में अपने ग्रैंड पैरेन्ट्स के साथ रहती थी, और फिर धीरे-धीरे वो एक डायन बन जाती है।
यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 11 बजे स्टार प्लस पर दिखलाया जाता है। मोनालिसा बिग बॉस 10 सीजन में बिग बॉस के घर के अंदर नजर आई थीं। इस शो में भी मोनालिसा को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। मोनालिसा ने साल 2008 में आई भोजपुरी फिल्म भोले शंकर से डेब्यू किया था। तब से अब तक मोनालिसा ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। मोनालिसा की गिनती भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में होती है।

