भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अंजना सिंह का नाम मशहूर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है। अंजना सिंह ने भोजपुरी फिल्म जगत को अब तक कई सारी हिट फिल्में दी हैं। फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जहां अंजना सिंह लोगों से प्रशंसा हासिल करती हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर भी अंजना सिंह के कई प्रशंसक हैं। अक्सर यह भोजपुरी एक्ट्रेस अपने चाहने वालों के लिए अपनी तस्वीरें या वीडियो इंस्टाग्राम पर डालती रहती हैं। कई बार कुछ यूजर्स अंजना सिंह को उनकी तस्वीरों या वीडियो को लेकर उन्हें भला-बुरा भी कह देते हैं। अब इस एक्ट्रेस ने उनसे नफरत करने वालों को खास अंदाज में जवाब दिया है।

अंजना सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक शानदार तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि ‘जो मुझे समझ ना सका, उसे पूरा हक है मुझे बुरा कहने का।’ अंजना सिंह की इस तस्वीर और उनके कमेंट को लोगों ने काफी पसंद किया है।

हाल ही में अंजना सिंह ने बॉलीवुड फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के फेमस गाने ‘दीवाना है देखो बेकरार है’ को सुनते हुए अपना एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर डाला था। इस गाने पर उनका फेस एक्सप्रेशन लोगों को काफी पसंद आय़ा था। अंजना इस वक्त अपनी अगली फिल्म ‘मुन्ना मवाली’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में प्रमोद प्रेमी भी नज़र आएंगे।

आपको बता दें कि अंजना सिंह ने कुछ दिनों पहले बॉलीवुड गाना ‘वोदका लगा के’ पर अपना डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला था जिसे काफी पसंद किया गया था। बॉलीवुड गाना ‘वोदका लगा के’ पर पहले एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे ने अपना डांस वीडियो शेयर किया था जिसके बाद अंजना सिंह ने भी अपना वीडियो शेयर किया था।