भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह की गिनती भोजपुरी फिल्म जगत की सफल अभिनेत्रियों में होती है। अंजना सिंह को अपने दर्शकों का जितना प्यार फिल्मी पर्दे पर मिलता है उतना ही उनके प्रशंसक उनकी तारीफ रियल लाइफ में भी करते हैं। अंजना सिंह जब कभी अपनी तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं तो उनके चाहने वाले इसे सिर आंखों पर बैठाते हैं। इस बार अंजना सिंह ने अपना एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला है जिसमें वो मिमिक्री करती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक कॉमेडी डायलॉग चल रहा है और अंजना सिंह इस डायलॉग के साथ अपने फेस एक्सपेशन्स दे रही हैं। यह डायलॉग और अभिनेत्री का एक्सप्रेशन इतना फनी है कि इसे देखकर एक बार तो आपकी भी हंसी छूट जाएगी। बहरहाल अंजना सिंह का यह नया फनी वीडियो उनके प्रशंसकों को काफी रास आ रहा है। लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

आपको याद दिला दें कि कुछ ही दिनों पहले अभिनेत्री ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रहे शम्मी कपूर के एक गाने पर लिप सिंकिंग की थी। फेमस सॉन्ग ‘चाहे कोई मुझे जंगली कहे गाने’ पर लिप सिकिंग करते हुए अंजना ने फनी एक्टिविटिज भी किये थे। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था जिसे उनके चाहने वालों का भरपूर प्यार मिला था।