भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आज किसी परिचय की मोहताज नही हैं। अक्षरा सिंह के गानों को भोजपुरी के साथ ही हिंदी दर्शक भी काफी चाव के साथ सुनते हैं। अक्षरा सिंह की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनका कोई भी गाना हो कुछ ही देर में वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। हाल ही में अक्षरा सिंह का गाना ‘एक लाख का लहंगा’ (Ek Lakh Ka Lehnga) रिलीज हुआ।
अक्षरा सिंह का सॉन्ग एक लाख का लहंगा 31 मार्च को रिलीज हुआ था। लेकिन अक्षरा सिंह की बढ़ती फैन फॉलोइंग के चलते ये गाना एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।अक्षरा के वायरल हो रहे इस गाने के बोल आर आर पंकज ने लिखा है और विनय विनायक ने संगीत दिया है। 2.30 मिनट के इस सॉन्ग को गाने के साथ ही खुद इसमें अक्षरा ने परफॉर्म भी किया है।
गाने की पॉपुलैरिटी को देखते हुए लगता है कि जल्द ही ये गाना मिलियन व्यूज पार कर जाएगा। मालूम हो कि अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक हैं। अक्षरा सिंह ने सैकड़ों हिट फिल्में की हैं और पिछले कुछ महीनों से वो सिंगिंग भी कर रही हैं जिसे फैंस खासा पसंद कर रहे हैं।
अक्षरा सिंह एक सिंगर के तौर पर कई कार्यक्रम में शिरकत कर चुकी हैं। इन कार्यक्रमों में वो कई बड़े सिंगर्स के साथ भी स्टेज शेयर कर चुकी हैं। फैंस को अक्षरा सिंह के सॉन्ग बेसब्री से इतंजार रहता है। ऐसे में अक्षरा सिंह का ये सॉन्ग निश्चति ही फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है।