भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का एक नया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। अक्षरा सिंह इस वीडियो में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो में अक्षरा सिंह ‘धड़क’ फिल्म के टाइटल सॉन्ग के धुन पर थिरकती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने लिखा कि वो सुपर हैप्पी हैं। हालांकि उनकी इस खुशी का राज क्या है? उन्होंने इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा है। सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह के हजारों फॉलोअर्स हैं। उनका यह वीडियो इंस्टाग्राम पर लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। अक्षरा सिंह अक्सर इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने प्रशंसकों के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों और वीडियो को काफी पसंद किया जाता है।
भोजपुरी फिल्म की इस बेहतरीन अदाकारा ने अभी हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने चाहने वालों के कई सवालों के जवाब भी दिये थे। कई लोगों ने अक्षरा सिंह से पवन सिंह को लेकर भी सवाल पूछा था, जिसका अक्षरा ने बेबाकी से जवाब दिया था। अक्षरा सिंह अपने चाहने वालों से सोशल मीडिया के जरिए हमेशा जुड़ी रहती हैं। उससे पहले अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए यह भी बतलाया था कि उन्हें इस बार बिग-बॉस सीजन12 से बुलावा भी आया है। हालांकि अभी यह पूरी तरह तय नहीं हुआ है कि अक्षरा सिंह बिग बॉस की इस सीजन में नजर आएंगी या नहीं।
अक्षरा सिंह ने अपनी एक्टिंग की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की थी। इसके बाद वो आज भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। अक्षरा सिंह की पहचान एक बेहतरीन अदाकारा के अलावा एक सिंगर के तौर पर भी है। उन्होंने हिंदी सॉन्ग ‘जिस पगले को दिल से चाहा’ गाया था। यू-ट्यूब पर यह गाना मई के महीने में डाला गया था। इस गाने में सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था।

