मुंबई नगरी ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी एक मौका पाने को लेकर कई छोटे-बड़े थिएटर कलाकार संघर्ष करते मिल जाएंगे। ऐसी ही कहानी भोजपुरी के एक्शन हीरो यश कुमार की रही है। उत्तर प्रदेश के बलिया से एक्टर बनने के लिए साल 2002 में जब वह माया नगरी का रुख किए तो उन्हें क्या पता था कि मंदिरों में पेट भरना पड़ेगा और घर का खर्च चल सके इसके लिए सड़कों पर घूम-घूम कर बल्ब बेचना पड़ेगा। यश कुमार को मुंबई में करीब 10 सालों तक संघर्ष करना पड़ा था तब जाकर उनको पहली फिल्म नसीब हुई थी। संघर्ष भी ऐसा की था कि एक समय एक्टर बनने के सपने की तिलांजली दे डाली। और मन फिर टैक्सी चलाने तक पहुंच चुका था।
दो वक्त की रोटी के लिए होते थे मोहताजः यश कुमार ने एक इंटरव्यू में अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा था कि साल 2002 से लेकर 2012 तक ना जाने कितनी रात ना जाने कितने साल उन्हें भूखे गुजारना पड़ा था। तब दो वक्त की रोटी भी ठीक से नसीब नहीं हो पाती थी। यश कुमार ने बताया कि ना जाने कितने ऐसे वक्त रहे जब उन्हें मंदिरों में जाकर अपना पेट भरना पड़ता था।
सड़कों पर घूम-घूम बल्ब तक बेचाः इन स्ट्रगल के दिनों में एक वक्त ऐसा भी रहा जब यश कुमार को पेट भरने के लिए सड़कों के किनारे खड़े होकर सीएफएल बल्ब बेचना पड़ा था। यश ने आगे बताया था कि एक बार स्थिति ऐसी बन गई मैं टैक्सी चलाने की सोच ली। इसके लिए सब चीजें समझ ली थी। लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था।
2013 में फिल्म ‘दिलदार संवरिया’ में मिला पहला मौकाः यश कुमार की किस्मत तब बदली जब साल 2013 में ‘दिलदार संवरिया’ फिल्म मिली। इस फिल्म ने उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग नाम पहचान दिलाई। यश कुमार के मुताबिक इतना स्ट्रगल के बाद जब यह फिल्म ऑफर हुई तो वे काफी डरे हुए थे। क्योंकि उस समय तीन सिंगर यानी पवन सिंह, दिनेश लाल यादव और खेसारी लाल ही भोजपुरी इंडस्ट्री को चला रहे थे। इस दौरान सैकड़ों नए चेहरे आए लेकिन सब एक फिल्म के बाद गुम हो गए।
भोजपुरी की हॉट केक नाम से मशहूर एक्ट्रेस अंजना से की शादीः यश कुमार ने मशहूर अभिनेत्री अंजना सिंह से शादी की है। दोनों की एक बेटी भी है। अंजना सिंह भोजपुरी की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने 17 फिल्में एक साथ साइन की थी। यश ने भोजपुरी फिल्मों जैसे ‘हीरो गमछे वाला’, ‘कसम पैदा करने वाले की’,’ नागराज’, ‘सरगना कुशीनगर’ रंगदारी टैक्स’,’एक रजाई तीन लुगाई’,’लुटेरे’ जैसी फिल्मों में काम किया है। साल 2017 में उन्होंने ‘हैप्पी बर्थडे टू यू ..’ गीत रिकॉर्ड किया जिसे उन्होंने अपनी बेटी के पहले जन्मदिन पर गाया था।