Pawan Singh Bhojpuri Song, Lagaile Bani BoroPlus : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह एक मशहूर नाम हैं। गायक और अभिनेता पवन सिंह ने अब तक इस इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने और फिल्में दी हैं। पवन सिंह के प्रशंसक उनके गानों को सिर आंखों पर बिठाते हैं। अब पवन सिंह का एक और गाना ‘लगइले बानी बोरोप्लस’ इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। यह गाना अभिनेता पवन सिंह की आने वाली फिल्म ‘मां तुझे सलाम’ का है। इस गाने को पवन सिंह और मोहिनी पांडेय ने गाया है। जबकि इसे कंपोज किया है अविनाश झा ने। यू-ट्यूब पर प्रशंसक इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। गाने को यू-ट्यूब पर सुनने के बाद कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।
इस गाने को सुनने के बाद कुणाल सिंह ने लिखा कि ‘बोरोप्लस का एड हो गया गाना भी सुपरहिट हो गया।’ विनीत यादव ने लिखा कि ‘बहुत मस्त सॉन्ग बा।’ काजल पासवान ने लिखा ‘मस्त गाना।’ कई लोग इस गाने को अपने फेवरेट सॉन्ग भी बता रहे हैं। आपको बता दें कि पवन सिंह की आने वाली फिल्म ‘मां तुझे सलाम’ के निर्देशक असलम शेख हैं। फिल्म को प्रोड्यूस किया है अभय सिन्हा और समीर आफताब ने। फिल्म के को-प्रोड्यूर के तौर पर बालेश जैन ने काम किया है। यह फिल्म यशी फिलम्स के बैनर तले बनी है। उम्मीद है कि यह फिल्म अगले शुक्रवार यानी (10 अगस्त) तक रुपहले पर्दे पर आएगी। फिल्म के आने से पहले ही फिल्म का गाना हिट हो चुका है।

इससे पहले पवन सिंह के एक और गाने ने यू-ट्यूब पर हाल ही में धमाल मचाया था। ‘बिन बियाहे राजा जी’ गाना इंटरनेट पर सुपरहिट हुआ था। यह गाना पवन सिंह की फिल्म ‘वांटेड’ का था। इस गाने में मणि भट्टाचार्या के साथ पवन सिंह के हॉट अंदाज ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। पवन सिंह की पिछली फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ ‘रात दिया बुता के पिया’ गाना भी काफी लोकप्रिय हुआ था।
देखें वीडियो :

