Khesari Lal Yadav, Kajal Raghwani: भोजपुरी एक्टर-सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal-Kajal Raghwani) और काजल राघवानी की जोड़ी एक बार यूट्यूब पर धमाल मचा रही है। एक बाद एक इस जोड़ी ने ब्लॉकबस्टर सॉन्ग दिए हैं। वहीं अब उनका एक वीडियो यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों अवॉर्ड शो में अपने ही सुपरहिट भोजपुरी गानों पर शानदार परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं। वीडियो इसी साल हुए सबरंग अवॉर्ड शो का है।
इस वीडियो के जरिए दोनों की जोड़ी फैंस को एक बार दीवाना बना रही है। वायरल हो रहे वीडियो में खेसारी लाल अपनी बेस्ट जोड़ी काजल राघवानी के साथ स्टेज पर आ जाते हैं फिर वहां बैठे लोगों की निगाहें सिर्फ उनके परफॉर्मेंस पर होती है। खेसारी लाल और काजल एक के बाद एक अपने कई गानों पर परफॉर्म करते हैं। सबसे पहले वह बागी का सुपरहिट गाना- ‘ये बलम जी मुआ देबा का’ पर परफॉर्म करते हैं। दोनों की फिल्म में तो जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था अब इस परफॉर्मेंस में भी उनकी जोड़ी सुपरहिट हो रही है। इस गाने के बाद ‘ओढ़नी के रंग हरियर बा’ गाने पर खूब समा बांधते हैं दोनों। अगला गाना होता है- ‘तेरे संग नहीं जाउंगा होटल’ जिसपर वे धमाकेदार डांस करते हैं।
बता दें इस वीडियो का 6 घंटे पहले सबरंग अवॉर्ड शो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। वीडियो देखते देखते ट्रेंड करने लगा है। अब तक इसे 52 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। मालूम हो कि अब तक कई फिल्मों में खेसारी लाल और काजल राघवानी साथ नजर आ चुके हैं। हाल ही में कुली नंबर 1 और बागी में साथ नजर आए थोे। दोनों ही फिल्मों के गाने खूब हिट रहे। फिलहाल खेसारी लाल सलमान के शो बिग बॉस में नजर आ रहे हैं। वहीं वह जल्द ही भाग खेसारी भाग में भी नजर आएंगे जिसमें लीड एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा हैं।