Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav And Kajal Raghwani: खेसारी लाल यादवा भोजपुरी के ऐसे एक्टर हैं जिनकी फैन फॉलोइंग की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे में उनका कोई भी वीडियो जल्दी ही वायरल हो जाता है। फिलहाल उनका एक डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी भी उनका साथ दे रही हैं। दरअसल यह वीडियो भोजपुरी के एक अवार्ड शो का है जिसमें काजल राघवानी और खेसारी लाल साथ परफॉर्म कर रहे हैं। दोनों ‘डभकता दिल में मोहब्बत के अदहन’ गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह गाना भी खेसारी का ही गाया हुआ है जो काफी हिट रहा है। डांस के इस वीडियो पर अब तक 3 करोड़ से ज्यादा का व्यूज आ चुका है। वीडियो में खेसारी लाल ने रेड कलर का ब्लेजर पहना हुआ है वहीं काजल राघवानी ग्रीन कलर के लहंगे में अपने जलवे बिखेर रही हैं।

बता दें कि काजल राघवानी भोजपुरी की काफी सुंदर हीरोइन्स में से एक मानी जाती हैं। भोजपुरी फिल्मों में खेसारी और काजल की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। यही कारण है कि दोनों साथ में कई फिल्में कर चुके हैं। हाल ही में दोनों की आने वाली फिल्म कुली नम्बर 1 का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। फिल्म के ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अब तक इसको 7 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। यह फिल्म वृद्धाश्रम पर आधारित है।

फिल्म में खेसारी एक अमीर व्यक्ति होते हुए भी किस तरह गरीबों की मदद करते हैं ट्रेलर में देखा जा सकता है। इसका एक गाना तेरे संग कभी नहीं जाऊंगा होटल पहले ही वायरल हो चुका है। फिल्म में खेसारी एक ऐसे व्यक्ति का किरदार कर रहे हैं जो वृद्धों की काफी मदद करता है। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसी दिन सलमान की फिल्म भारत भी रिलीज होगी।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)